लाइव न्यूज़ :

तो इस वजह से फिल्मों से दूर हैं एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा, खुद बताई हैरान करने वाली वजह

By भाषा | Updated: June 9, 2019 10:03 IST

Open in App

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अपने 15 साल के करियर में अधिकतर लीक से हटकर फिल्मों में नजर आयी हैं, हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि अब भी ऐसे कई लोग हैं जो कुछ अपरंपरागत करने के हिमायती हैं। अभिनेत्री को जब ‘ए मॉनसून डेट’ का प्रस्ताव आया तो इसने उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया जिसे उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया था।

यह किरदार एक ट्रांससेक्सुअल का था। शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इससे पहले मैंने ऐसी कोई भूमिका नहीं निभायी थी। इसने मुझे बहुत आकर्षित किया। इसके विषय को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया था। इसे बहुत बारीकी और प्यार से लिखा गया था। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसी भूमिका निभाने का मौका मिला क्योंकि अब तक मेरे पास अच्छे प्रस्ताव ज्यादा नहीं थे।’’

‘तलवार’, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि प्रस्ताव कम मिलने से वह दुखी नहीं थीं क्योंकि उनका मानना था कि उन्हें फिल्मों में कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला।

अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ है। तनुजा चंद्रा और गजल धालीवाल निर्देशित ‘ए मॉनसून डेट’ इरोज नाउ पर रिलीज हुई। भाषा सुरभि शाहिद शाहिद

टॅग्स :कोंकना सेन शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीKuttey Movie Review: अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते रिलीज, क्राइम और एक्शन से भरपूर

बॉलीवुड चुस्कीKuttey Trailer: अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का ट्रेलर हुआ रिलीज, सिनेमाघरों में इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीलीक से हटकर बनाई अपनी पहचान, तीन बार जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस कोंकणा सेन की कामयाबी की कहानी

भारतमैं वर्तमान में जीती हूं, पीछे मुड़कर नहीं देखती : कोंकणा सेन शर्मा

बॉलीवुड चुस्की'कुत्ते' से बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान, नसीरुद्दीन शाह, तब्बू समेत दिखेंंगे ये कलाकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?