लाइव न्यूज़ :

बंगालियों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे परेश रावल! कोलकाता पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2022 11:24 IST

भाजपा नेता और अभिनेता परेश रावल के खिलाफ कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उन पर बंगालियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबंगालियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप, परेश रावल के खिलाफ एफआईआर।कोलकाता पुलिस ने सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम की शिकायत पर ये एफआईआर दर्ज की है।परेश रावल ने हालांकि माफी मांग ली थी और कहा था कि वे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या क बारे में बात कर रहे थे।

कोलकाता: बंगालियों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता और बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीपीआई (एम) पश्चिम बंगाल के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने पहले परेश रावल के खिलाफ उनकी 'बंगाली विरोधी' टिप्पणी के लिए पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी।

सीपीआई (एम) नेता सलीम ने आरोप लगाया था कि रावल की टिप्पणी भड़काऊ थी और यह 'दंगे भड़का सकती है और बंगाली और अन्य समुदायों के बीच सद्भाव को नष्ट कर सकती है।'

परेश रावल के खिलाफ क्या हैं आरोप?

कोलकाता पुलिस ने परेश रावल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (दंगे की मंशा से उकसाना), धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना), धारा 153 बी (भाषाई या नस्लीय समूहों के अधिकारों का खंडन करना) और धारा 504 (शांति भंग करने की मंशा से जानबूझकर अपमान करना) समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज किये गये हैं।

परेश रावल ने क्या कहा था?

तलतला पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में सलीम ने कहा कि उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर एक वीडियो मिला, जिसमें अभिनेता को वह भाषण देते हुए दिखाया गया जो बंगालियों के खिलाफ नफरत की भावना को बढ़ावा दे सकता है। 

सलीम ने दावा किया कि राव ने बांग्लादेशियों, रोहिंग्या, बंगाली और मछली से गैस सिलेंडर को जोड़कर बंगालियों का अप्रिय संदर्भ दिया था। वलसाड जिले में आयोजित रैली में रावल ने कहा था, 'गैस सिलेंडर महंगे हैं, लेकिन उसकी कीमतें कम हो जाएंगी। लोग रोजगार भी पा जाएंगे, लेकिन क्या होगा यदि रोहिंग्या प्रवासी और बांग्लादेशी आप के आसपास रहना शुरू कर दें जैसा कि दिल्ली में है? आप गैस सिलेंडर का क्या करेंगे? बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे?'

परेश रावल ने मांग ली थी माफी

अपनी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना होने के बाद शुक्रवार को ही अभिनेता परेश रावल ने माफी भी मांग ली थी। उन्होंने कहा था, 'बंगाली से मेरा आशय अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से था, लेकिन यदि मेरी टिप्प्णी से किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं।' 

टॅग्स :परेश रावलभारतीय जनता पार्टीपश्चिम बंगालसीपीआईएमRohingyaबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर