लाइव न्यूज़ :

कॉल गर्ल बताकर ट्रेन में लगाए एक्ट्रेस के पोस्टर, आने लगे फोन तो दर्ज हुई एफआईआर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2019 14:17 IST

कोलकाता में बृष्टि रॉय का नंबर रेलवे स्टेशन आदि पर लगा दिया गया। जिससे उनके पास कई लोगों के फोन आने लगे और ये लोग एक्ट्रेस से गंदी बाते करते थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस बृष्टि रॉय के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई है।बीते कुछ दिनों से उनको अलग अलग नंबरों से पुरुषों के द्वारा कॉल आ रही है जो गंदी बातें कर रहे हैं।

सुबर्णलता और भूमिकन्या जैसे बंग्ला सीरियल में काम कर चुकीं एक्ट्रेस बृष्टि रॉय के साथ हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना हुई है। बीते कुछ दिनों से उनको अलग अलग नंबरों से पुरुषों के द्वारा कॉल आ रही है जो गंदी बातें कर रहे हैं।  वह उनसे कई करती मांगे भी कर रहे हैं।

 दरअसल हुआ ये है कि कोलकाता की लोकल ट्रेन्स में और रेलवे स्टेशनों  व बस स्टेशनों में एक्ट्रेस के पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टर्स में एक्ट्रेस का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है। ऐसे में लोग उनको कॉल गर्ल समझ करके कॉल कर रहे हैं और उनका रेट पूछ रहे हैं। वहीं, इस मामले पर एक्ट्रेस ने भी अपनी बात रखी है।

 बृष्टि रॉय का कहना है कि पोस्टर में  उनका मोबाइल नंबर देकर लिखा गया है कि रात को इस नंबर पर कॉल करें, इस मामले से परेशान होकर मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

एक्ट्रेस ने बताया कि 24 अगस्त को पहली बार मुझे कॉल आया तो मुझे लगा कि फेक कॉल है। लेकिन इसके बाद मुझे बार बार फोन आने लगे। इसके बाद सारे नंबर ब्लैक लिस्ट में डाले और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!