लाइव न्यूज़ :

मशहूर अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने की आत्महत्या की कोशिश, खून से लथपथ फेसबुक पर शेयर किया वीडियो; पत्नी, सास को ठहराया जिम्मेदार

By अनिल शर्मा | Updated: August 10, 2022 10:07 IST

बंगाली अभिनेता पल्लवी डे और बिदिशा डी मजूमदार और मॉडल-अभिनेता मंजूषा नियोगी की कथित रूप से आत्महत्या करने के महीनों बाद सैबल के आत्महत्या के प्रयास की खबरें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे काम नहीं मिलने के कारण सैबल अपने पेशेवर जीवन से परेशान थे। वह अवसाद से पीड़ित थे और मादक द्रव्यों के सेवन के आदी हो चुके थे। , सैबल को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाताः बंगाली सिनेमा के जाने माने अभिनेता सैबल भट्टाचार्य ने आत्महत्या की कोशिश की है। सैबल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। सैबल ने कोलकाता स्थित अपने घर पर सुसाइड की कोशिश की। । चित्तरंजन अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे दक्षिण कोलकाता स्थित अपने घर पर मिले थे। बंगाली धारावाहिक प्रोथोमा कादम्बिनी में अपनी भूमिका के लिए जाने जाने वाले सैबल अवसाद और मादक द्रव्यों के सेवन से ग्रसित हैं।

बंगाली अभिनेता पल्लवी डे और बिदिशा डी मजूमदार और मॉडल-अभिनेता मंजूषा नियोगी की कथित रूप से आत्महत्या करने के महीनों बाद सैबल के आत्महत्या के प्रयास की खबरें आई हैं। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, काम नहीं मिलने के कारण सैबल अपने पेशेवर जीवन से परेशान थे। एक रिपोर्ट के अनुसार, वह अवसाद से पीड़ित थे और मादक द्रव्यों के सेवन के आदी हो चुके हैं। अभिनेता ने सोमवार रात खुद को किसी नुकीली चीज से मारा था। एक फेसबुक लाइव वीडियो में उन्होंने कहा, "मुझे इसे अपने हाथों में लेने के लिए मजबूर किया गया था। इसके लिए मेरी पत्नी, सास और ...।' 

आनंदबाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैबल को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती होने से पहले दक्षिण कोलकाता में उनके कस्बा स्थित घर में कथित तौर पर जख्मी पाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सैबल एक लोकप्रिय अभिनेता हैं और उन्होंने विभिन्न शो में पिता और चाचा की भूमिका निभाई है। अभिनय के अलावा, वह पटकथा और संवाद भी लिखते हैं।

मई में, कोलकाता के कई अभिनेताओं की कथित तौर पर आत्महत्या से मृत्यु हो गई। अभिनेत्री पल्लवी डे, बिदिशा डे मजूमदार, कोलकाता में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। 

 

टॅग्स :कोलकाताहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?