लाइव न्यूज़ :

Koffee With Karan: 45 साल ही महिला को डेट कर चुके हैं ईशान, जाह्नवी के साथ रिलेशनशिप पर दिया ये जवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 8, 2019 11:09 IST

करण से सवालों का बेवाक तरीके से जवाब देते हुए अहम खुलासे किए हैं। ऐसे में अब जल्द शो में अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर आने वाले हैं। ये दोनों कई अहम खुलासे करने वाले हैं।

Open in App

कॉफी विद करण सीजन 6 में एक के बाद एक गेस्ट अपने निजी जीवन के पत्ते खोल चुके हैं।जिसने भी गेस्ट इस चैट शो में अब तक आए हैं उन सभी ने करण से सवालों का बेवाक तरीके से जवाब देते हुए अहम खुलासे किए हैं। ऐसे में अब जल्द शो में अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर आने वाले हैं। ये दोनों कई अहम खुलासे करने वाले हैं।

आगामी एपिसोड के प्रोमो सामने आए हैं जिसमें 23 साल के ईशान खट्टर ने अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा किया है। शो में करण जौहर ने सवाल किया कि क्या आप अपने से बड़ी उम्र की लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं? इस पर शाहिद ने कहा- नहीं। लेकिन ईशान ने कहा - हां। ईशान ने जवाब देते हुए कहा कि वो अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ लव रिलेशनशिप में रहे हैं, जिसकी उम्र 45 साल थी। ईशान की ये बात सुन करन जौहर काफी शॉक्ड रह जाते हैं। 

इतना ही नहीं करण ने इस दौरान ईशान ने जाह्नवी को लेकर भी कई तरह के सवाल किए। ईशान से पूछा कि क्या तुम जाह्नवी को डेट कर रहे हो? इस सवाल पर ईशान ने बेहद ऑकवर्ड रिएक्शन दिया। लेकिन शाहिद कपूर इस सवाल पर भड़क गए।

शाहिद ने कहा कि जाह्नवी मेरे भाई के आसपास घूमती रहती है और वो कोई स्पेशल गर्ल नहीं है। ईशान अपने भाई और मां बल्कि कई लोगों के आसपास रहता है। जाह्नवी के आसपास रहने का रिलेशनशिप से कोई मतलब नहीं है।" शाहिद की ये बातें सुनकर ईशान, जाह्नवी को ऑन कैमरा लिप सिंक में सॉरी बोलते नजर आए।

वहीं, करण जौहर शाहिद कपूर से पूछते हैं कि अगर आप निक को कोई खास सलाह देंगे तो वो क्या होगी? जवाब में शाहिद कपूर कहते हैं कि,‘मैं उनसे कहूंगा कि निक कभी भी पीछे ना हटना, आपके पास असली देसी गर्ल है।’वैसे शाहिद कपूर की इस बात से उनके फैंस भी सहमत होंगे क्योंकि निक जोनस को कभी भी प्रियंका चोपड़ा से अच्छी देसी गर्ल नहीं मिलेगी। वह वाकई किस्मतवाले हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें अपना दिल दिया है।

टॅग्स :कॉफ़ी विद करणशाहिद कपूरईशान खट्टरजाह्नवी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?