लाइव न्यूज़ :

Koffee With Karan:लिफ्ट में शाहिद की एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ ये काम करेंगे भाई ईशान, खोले कई अहम राज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 14, 2019 11:58 IST

कॉफी विद करण सीजन 6 में एक के बाद एक गेस्ट अपने निजी जीवन के पत्ते खोल चुके हैं। जिसने भी गेस्ट इस चैट शो में अब तक आए हैं उन सभी ने करण से सवालों का बेवाक तरीके से जवाब देते हुए अहम खुलासे किए हैं।

Open in App

कॉफी विद करण सीजन 6 में एक के बाद एक गेस्ट अपने निजी जीवन के पत्ते खोल चुके हैं। जिसने भी गेस्ट इस चैट शो में अब तक आए हैं उन सभी ने करण से सवालों का बेवाक तरीके से जवाब देते हुए अहम खुलासे किए हैं। ऐसे में अब शो में अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर पहुचे हैं। इन दोनों भइयों ने कई अहम खुलासे किए हैं।

रैपिड फायर राउंड में शो के होस्ट करण जौहर ने ईशान से पूछा कि अगर वह लिफ्ट में भाई शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ फंस जाते हैं तो वह क्या करेंगे। इस पर वह कहते हैं कि अगर ऐसा हुआ तो लिफ्ट पूरी भर जाएगी। जबकि ईशान कहते हैं कि हां मेरा दम घुट जाएगा और मैं इमरजेंसी बटन दबा दूंगा।

 इतना ही नहीं करण ने ईशान से पूछा कि वह सारा अली खान, जान्हवी कपूर और तारा सुतारिया में से किसके साथ लव, प्ले और मार डालना चाहेंगे। इस पर ईशान कहते हैं कि मैं जान्हवी को डेट करूंगा। सारा अली खान को मार दूंगा और तारा सुतारिया के साथ प्ले करूंगा। 

ईशान खट्टर से पूछा गया कि उनके फोन में जान्हवी कपूर का नंबर किस नाम से सेव है। इस पर ईशान ने कहा इस पर ईशान का जवाब आता है कि आर दोज पोटयटो (क्या वह आलू है) जान्हवी पत्थर पर चढ़कर एक इमारत को देख रही थी। वह देखती ही बोली क्या वह आलू है। ये बात सुनकर मुझे बहुत हंसी आई थी।

शो के रैपिड फायर राउंड में होस्ट करण जौहर ने शाहिद कपूर से पूछा कि अगर तुम्हें किसी एक एक्स गर्लफ्रेंड को भूलने की ताकत मिले तो करीना और प्रियंका में से किसे भुलाओगे। इस पर शाहिद कपूर ने कहा कि मैं एक लंबे वक्त तक करीना के साथ रहा था। उन्होंने कहा कि प्रियंका के साथ मैं काफी थोड़े वक्त तक रहा था। लेकिन शाहिद ने कहा कि मैं आज जो भी हूं लाइफ के उन एक्सपीरियंस के कारण ही हूं। ऐसे में मैं किसी भी एक्स की यादें मिटाना नहीं चाहता हूं।

ईशान कहते हैं जान्हवी की यह बात मेरे दिमाग में छप गई।  ऐसे में मैंने उसका नंबर इसी नाम से सेव कर दिया। शो में ईशान खट्टर ने जान्हवी से डेट की बात को नकारा। शाहिद ने कहा कि बचपन से इसे लोगों के ईर्द-गिर्द रहने की आदत है। पहले ये मम्मी के आस-पास रहता था। इसके बाद मेरे और आजकल जान्हवी के।  शो में करण जौहर ने सवाल किया कि क्या आप अपने से बड़ी उम्र की लड़की के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं? इस पर शाहिद ने कहा नहीं। लेकिन ईशान ने कहा  हां। ईशान ने जवाब देते हुए कहा कि वो अपने से बड़ी उम्र की महिला के साथ लव रिलेशनशिप में रहे हैं, जिसकी उम्र 45 साल थी। ईशान की ये बात सुन करन जौहर काफी शॉक्ड रह जाते हैं। 

पूरा शो देखने के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :कॉफ़ी विद करणशाहिद कपूरईशान खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस