लाइव न्यूज़ :

'काफी विद करण' में पहली बार पहुंचे अजय देवगन, पत्नी काजोल के साथ खोले कई अहम राज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 26, 2018 12:13 IST

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ धमाल मचा रहा है।

Open in App

करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ धमाल मचा रहा है। एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार शो में शिरकर करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब शो में पहली बार अजय देवगन पहुंचे है। अजय अपनी पत्नी काजोल के साथ शो  में पहुंचे हैं। शो के मेकर्स ने एपिसोड के ऑनएयर होने से पहले की कुछ क्लिप रिलीज की हैं।

ऐसे में फैंस जारी किए गए प्रोमों में देखेंगे कि करण जौहरअजय देवगन से पूछते हैं कि क्या मैं आपका दोस्त बन सकता हूं ? इससे पहले की अजय देवगन, करण जौहर के इस सवाल का जवाब दे पाते काजोल बीच में ही कह देती हैं, तुम मेरे दोस्त हो और मैं नहीं चाहती कि अजय के दोस्त बनो।

इतना ही नहीं करण जब अजय से उनकी शादी की सालगिरह पूछते हैं तो अजय गलत जवाब सही से जवाब नहीं दे पाते वो डेट भूल जाते हैं। जबकि काजोल बिल्लुक सही डेट बता देती है। इतना ही नहीं काजोल के राज खोलते हुए अजय  बताते हैं कि  उसे फोटोज क्ल‍िक करना पसंद हैं,  इसमें कोई प्रॉब्लम भी नहीं है।लेकिन एक फोटो लेने के बाद उसे ठीक करने के लिए 3 घंटे का समय खराब होता है।

इतना ही नहीं अजय ने बताया है कि पहले काजोल ये सब कभी नहीं करती थी, लेकिन अब बुढ़ापे में उसे ये, इतना सुनते ही काजोल भड़क जाती हैं कि सॉरी बुढ़ापा मुझे नहीं आया है, ओके। इतना ही नहीं फैंस को शो के दौरान दोनों की खट्टी मीठी नोक-झोका खासा प्रभावित करने वाली है। फिलहाल फैंस को शो का प्रोमों खासा पसंद आया  है अब हर किसी को इसके टेलीकास्ट होने का इंतजार है। 

टॅग्स :कॉफ़ी विद करणकरण जौहरअजय देवगनकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?