लाइव न्यूज़ :

'द एक्टिविस्ट' पर मचे बवाल को लेकर प्रियंका चोपड़ा को क्यों मांगनी पड़ी माफी, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: September 17, 2021 09:30 IST

रिएलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की आलोचना होने के बाद शो के निर्माता ऑर्गेनाइजेशन ग्लोबल सिटिजन ने भी माफी मांगी है। ग्लोबल सिटिजन ने कॉन्सेप्ट (अवधारणा) को लेकर कहा, "हमने यह गलत किया।"

Open in App
ठळक मुद्देरिएलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की आलोचना के बाद प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगते हुआ कहा कि मुझे खेद हैवहीं 'द ऐक्टिविस्ट' के निर्माता ने भी आलोचना के बाद माफी मांगी है और इसमें बदलाव किया है

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जूलियन हॉग और अशर के आगामी रिऐलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस शो को लोगों ने अमानवीय करार दिया है। इसमें 6 ऐक्टिविस्ट (कार्यकर्ता) एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे और अपने-अपने कल्याण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए चुनौतियों का सामना करेंगे। 

शो के इस फॉर्मेट को लेकर ट्विटर पर लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के उपर खूब भड़ास निकाले। एक यूजर ने तो इसकी आवोचना करते हुए लिखा था- इस तरह के शोज समझ से परे हैं जहां कार्यकर्ता उद्यमियों से ज्यादा कुछ नहीं। यह अमानवीय है। अब द ऐक्टिविस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी है।

प्रियंका ने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में खेद जताते हुए लिखा है कि शो का फॉर्मेट गलत हो गया है। और मुझे खेद है कि इसमें मेरी भागीदारी है।आप लोगों को निराश किया है।

पोस्ट में  प्रियंका चोपड़ा ने आगे लिखा है,  मेरा इरादा हमेशा विचारों के पीछे के लोगों का ध्यान खींचने का होता है और सही कारणों को पेश करने का होता है। सबका काम बहुत महत्वपूर्ण है और वे भी मान्यता और सम्मान के पात्र हैं। आप जो कुछ भी करते हैं उसके लिए आप में से प्रत्येक को धन्यवाद।

वहीं रिएलिटी शो 'द ऐक्टिविस्ट' की आलोचना होने के बाद शो के निर्माता ऑर्गेनाइजेशन ग्लोबल सिटिजन ने भी माफी मांगी है। ग्लोबल सिटिजन ने कॉन्सेप्ट (अवधारणा) को लेकर कहा, "हमने यह गलत किया।" पहले इसमें कल्याण कार्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी थी लेकिन अब इसे प्राइमटाइम डॉक्यूमेंट्री स्पेशल में बदल दिया गया है।

 

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!