जानिए अर्जुन कपूर की फिटनेस का राज, चीट डे पर क्या खाते हैं अभिनेता

By वैशाली कुमारी | Published: November 10, 2021 04:54 PM2021-11-10T16:54:36+5:302021-11-10T16:57:08+5:30

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में आने के बाद अपनी बॉडी में कई सारे बदलाव किए हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से रूटीन फॉलो की है।

Know the secret of Arjun Kapoor's fitness | जानिए अर्जुन कपूर की फिटनेस का राज, चीट डे पर क्या खाते हैं अभिनेता

अर्जुन कपूर

Highlightsनील मील्स कंपनी के फाउंडर ने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन खाने के शौकीन हैं अर्जुन को प्रोसेस जंक फूड बिल्कुल पसंद नहीं है

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर ने इंडस्ट्री में आने के बाद अपनी बॉडी में कई सारे बदलाव किए हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से रूटीन फॉलो की है। अर्जुन कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। वह खाने में कंफर्ट नहीं बल्कि न्यूट्रीशन पर ध्यान देते हैं। अर्जुन कपूर के डाइट का ध्यान नीट मील्स कंपनी रखती है। इस कंपनी के अनुसार 2 साल में उन्होंने अपनी डाइट में काफी परिवर्तन कर लिया है। 

नील मील्स कंपनी के फाउंडर ने एक इंटरव्यू में बताया कि अर्जुन खाने के शौकीन हैं और वह अच्छी क्वालिटी का खाना पसंद करते हैं। अर्जुन को प्रोसेस जंक फूड बिल्कुल पसंद नहीं है। उनकी डाइट के साथ का एक्सपेरिमेंट किया गया जिसमें उन्हें हर 10 दिन बाद चीट डे दिया जाता था लेकिन फिर एक समय आया जब वह बिना चीट डे के 21 दिन तक रह गए। अर्जुन कपूर ने इसके बाद अपनी डाइट का खुद भी ध्यान रखना शुरु कर दिया। 

उन्होंने बताया कि ऐक्टर अर्जुन कपूर दिन में 4 मील लेते हैं जिसमें वह क्वांटिटी का खास ख्याल रखते हैं। नाश्ते में अर्जुन कपूर एग आज स्मूदी बेस मील लेते हैं। लंच में वह बैलेंस नेचर का खाना खाते हैं। अर्जुन के डिनर में कार्ब्स कम होते हैं और फाइबर प्रोटीन ज्यादा पाया जाता है। वह चीट डे पर पिज़्ज़ा खास तरह का पास्ता और बटर चिकन खाना पसंद करते हैं। अभिनेता प्रोसेस फूड, रिफाइंड शुगर, रिफाइंड आटा और डेरी फूड एक लिमिट मात्रा में कंज्यूम करते हैं।

Web Title: Know the secret of Arjun Kapoor's fitness

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे