लाइव न्यूज़ :

रामायण में मंथरा का रोल करना ललिता पवार को पड़ा था भारी, इस वजह से नफरत करने लगे थे लोग

By अमित कुमार | Updated: April 13, 2020 11:18 IST

रामानंद सागर के डायरेक्शन में बनी 'रामायण' लोगों के बीच जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लॉकडाउन में लोगों के बीच शो एक बार फिर पुराने दिनों की यादों को ताजा कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलगभग 700 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली ललिता की इमेज एक  खलनायिका की ही रही। ललिता पवार अपने इस रोल के कारण खलनायिका के तौर पर पहचानी जाने लगी।

रामानंद सागर की 'रामायण' एक बार फिर चर्चा में है। दर्शकों ने इस शो को टीआरपी के मामले में बहुत आगे पहुंचा दिया है। लॉकडाउन के कारण पुराने शो को फिर से दिखाने का फैसला दूरदर्शन के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित रहा है। इस शो के सभी पात्र को रियल लाइफ में भी वैसी ही पहचान मिली, जैसा कि उन्होंने रोल किया था। अरुण गोविल को जहां लोग भगवान राम समझने लगे तो वहीं एक किरदार ऐसा भी रहा जिससे लोगों को घृणा हो गई। 

हम बात कर रहे हैं रामायण में मंथरा का रोल अदा करने वाली ललिता पवार की। ललिता पवार अपने इस रोल के कारण खलनायिका के तौर पर पहचानी जाने लगी। पब्लिक प्लेस पर कई बार लोगों ने उनसे भला-बुरा कहा। हालांकि, ललिता पवार की यही खासियत थी। लगभग 700 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली ललिता की इमेज एक  खलनायिका की ही रही। 

अनाड़ी, श्री 420, प्रोफेसर, मेम दीदी, औरत व मिस्टर ऐंड मिसेस 55  जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली ललिता पवार अब हमारे बीच में नहीं हैं। लेकिन उनकी अदाकारी के किस्से आज भी फैंस के बीच मशहूर है। अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाली ललिता की 24 फरवरी 1998 को जबड़े के कैंसर के कारण मौत हो गई थी। 

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!