लाइव न्यूज़ :

डरावनी फिल्मों के बादशाह नहीं रहे, रामसे बंधुओं में सबसे बड़े भाई कुमार रामसे का निधन

By अनिल शर्मा | Updated: July 8, 2021 12:32 IST

Open in App
ठळक मुद्देसुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई कुमार फिल्म निर्माता एफ यू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थेरामसे भाइयों का डरावनी फिल्मों के निर्माण में‍ बोलबाला था

मुंबई: रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर डरावनी फिल्मों की पटकथा लिखने वाले प्रसिद्ध फिल्मकार कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। कुमार के बड़े बेटे गोपाल ने बताया कि कुमार ने यहां हीरानंदानी में अपने आवास में अंतिम सांस ली। कुमार के परिवार में उनकी पत्नी शीला और तीन बेटे राज, गोपाल और सुनील हैं।

रामसे के बेटे गोपाल ने बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह बहुत शांति से चले गए। अंतिम संस्कार करीब 12 बजे किया जाएगा। हम पुजारी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

मालूम हो कि कुमार फिल्म निर्माता एफ यू रामसे के बेटे और सात भाइयों में सबसे बड़े थे। रामसे भाइयों में केशु, तुलसी, करण, श्याम, गंगू और अर्जुन शामिल थे जिनका डरावनी फिल्मों के निर्माण में‍ बोलबाला था। वे 70 और 80 के दशक में कम बजट वाली कल्ट (खास समूह को पसंद आने वाली) फिल्में बनाते थे।

कुमार रामसे ब्रदर्स की ज्यादातर फिल्मों की पटकथा लिखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते थे जिनमें “पुराना मंदिर” (1984), ‘‘साया” और ‘‘खोज’’ (1989) शामिल हैं। ‘‘साया में मुख्य भूमिका शत्रुघ्न सिन्हा ने निभाई थी और 1989 की हिट फिल्म “खोज” में अभिनेता ऋषि कपूर और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने 1979 में “और कौन?” तथा 1981 में “दहशत” जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!