लाइव न्यूज़ :

कियारा आडवाणी को मिलेगा स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड, शेरशाह फिल्मों में की बेहतरीन एक्टिंग

By वैशाली कुमारी | Updated: September 17, 2021 09:18 IST

प्रियदर्शिनी एकेडमी के मानद अध्यक्ष श्री नानक रुपाणी ने इस अवार्ड को लेकर कहा कि स्मिता पाटील मेमोरियल ग्लोबल अवार्ड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को सम्मानित करने के लिए बनाया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा आडवाणी आने वाले दिनों में  भूलभुलैया 2, जुग जुग जियो की शूटिंग में व्यस्त हैंप्रियदर्शिनी एकेडमी ने 37वीं सालगिरह पर उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए स्मिता पाटील मेमोरियल ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने बहुत ही कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में सफलता हासिल कर ली है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म शेरशाह में उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद कियारा को इस साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के सम्मान स्मिता पाटील मेमोरियल ग्लोबल अवॉर्ड से नवाजा गया है। इस अवार्ड को पाने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में अब तक विद्या बालन, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा जोनास व अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं।

प्रियदर्शिनी एकेडमी के मानद अध्यक्ष श्री नानक रुपाणी ने इस अवार्ड को लेकर कहा कि स्मिता पाटील मेमोरियल ग्लोबल अवार्ड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस को सम्मानित करने के लिए बनाया जाता है। जो न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मजबूत प्रभाव छोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि हमने कियारा आडवाणी का चुनाव इसलिए किया क्योंकि हम वास्तव में मानते हैं कि वह कम समय में अपनी अविश्वसनीय प्रतिभा और प्रेरणादायक यात्रा के लिए इस अवार्ड की हकदार हैं। 

कियारा आडवाणी को यह अवार्ड पिछले कुछ सालों में उनके द्वारा निभाए गए बेहतरीन किरदारों की वजह से मिल रहा है। सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह में सीधी साधी प्रीति का किरदार हो या फिर गुड न्यूज़ में चंचल मिसेज मोनिका बत्रा का अभिनेत्री ने सभी किरदारों को बखूबी निभाया है। हाल ही में उनकी फिल्म शेरशाह में उन्होंने विक्रम बत्रा की प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया है। जिसकी वजह से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अभिनेत्री के अभूतपूर्व काम को सम्मानित करते हुए डॉ निरंजन हीरानंदानी और श्री नानक रुपाणी की अध्यक्षता वाली प्रियदर्शिनी एकेडमी ने 37वीं सालगिरह पर उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए स्मिता पाटील मेमोरियल ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित करने का फैसला किया है। 

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने शाहरुख खान, सलमान खान दक्षिण के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन और टॉम हिडिल्सटन, सुंग हूं जैसे अंतरराष्ट्रीय अभिनेताओं के साथ लगभग पूरी दुनिया भर में नाम कमाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में  भूलभुलैया 2, जुग जुग जियो की शूटिंग में व्यस्त हैं।

टॅग्स :किआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिपस्मिता पाटिल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !