लाइव न्यूज़ :

'कबीर सिंह' के सेट पर हर किसिंग सीन के बाद शाहिद कपूर के कंधे पर हाथ मारती थी कियारा अडवानी, ये थी बड़ी वजह

By मेघना वर्मा | Updated: June 22, 2019 17:00 IST

कियारा से सवाल किया गया कि अगर वो सेम सेक्स रिलेशनशिप में होती तो वो किसी अपना पार्टनर चुनती। इस पर एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया है।

Open in App

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह 21 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म ने शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी। पहले ही दिन फिल्म ने बीस करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। शाहिद कपूर और कियारा की इस फिल्म में किसिंग सीन को लेकर भी बॉलीवुड मे काफी बज्ज है। 

रिसेंटली नेहा धूपिया के शो बीएफएफ में कियारा अडवानी और शाहिद कपूर ने शिरकत की थी। जिसमें दोनों एक्टर्स ने कबीर सिंह के सेट से कई बातें शेयर की। इसी शो पर जब नेहा धूपिया ने शाहिद से कियारा को कॉपी करने के लिए कहा तो शाहिद ने बताया कि कबीर सिंह में जब भी उनके और कियारा के बीच किसिंग सीन होता था तो डायरेक्टर के कट बोलने के बाद कियारा शाहिद के कंधे पर टैप करती थी। 

शाहिद कपूर ने इस पूरे सीन को कर करके दिखाया। जब कियारा से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने शर्मा कर जवाब दिया। कियारा ने हंसते हुए कहा कि सीन खत्म होने के बाद बस वो यही कहना चाहती थीं कि हमने सीन बहुत प्रोफेशनली किया। वहीं शाहिद कपूर और कियारा अडवानी ने शो पर बहुत सारी बातें एक-दूसरे के बारे में शेयर की। 

वहीं कियारा ने अपने रिलेशनशिप को लेकर भी शो पर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वो अभी सिंगल हैं। साथ ही कियारा ने काफी बोल्ड स्टेटमेंट भी दिया। कियारा से सवाल किया गया कि अगर वो सेम सेक्स रिलेशनशिप में होती तो वो किसी अपना पार्टनर चुनती। इस पर एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण का नाम लिया है। कियारा ने कहा है कि मुझे लगता है कि वह बहुत बेहतरीन है बस यही कारण है कि मैं उनको चुनती हूं।

टॅग्स :फिल्म कबीर सिंहशाहिद कपूरकियारा आडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?