लाइव न्यूज़ :

दुल्हन के जोड़े में जब मडंप तक थिरकते हुए पहुंची कियारा, शादी का पहला वीडियो आया सामने

By अंजली चौहान | Updated: February 10, 2023 14:15 IST

गौरतलब है कि शादी के लिए कियारा ने जो गुलाबी कलर के सुंदर लहंगा पहना हुआ है वो मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। लहंगे में रोमन वास्तुकला की जटिल कढ़ाई की गई है। ये कढ़ाई नवविवाहितों के विशेष प्रेम से प्रेरित है। 

Open in App
ठळक मुद्दे कियारा और सिद्धार्थ ने वरमाला के समय का वीडियो शेयर किया है वीडियो में कियारा और सिद्धार्थ जैसे ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं फूलों की वर्षा होती हैवीडियो बहुत प्यारा है, जिसे फैन्स का खूब प्यार मिल रहा

मुंबई: बॉलीवुड का सबसे प्यारे नए शादीशुदा जोड़े कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फैन्स के लंबे इंतजार पर विराम लगाते हुए, अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करना शुरु कर दिया है। सिद्धार्थ और कियारा ने अपने वरमाला के समय का एक प्यारा और भावुक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के पोस्ट होते हुए फैन्स के कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। फैन्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

वीडियो की शुरुआत कियारा के आने से होती है, जिसमें वह अपने भाईयों के साथ दुल्हन के जोड़े में आती हैं। इस दौरान सिद्धार्थ को देखकर वह मुस्कुराते हुए नाचती हैं, तब सिद्धार्थ मजाक में घड़ी दिखाते हुए उन्हें जल्दी आने के लिए कह रहे होते हैं। 

आखिरकार मुस्कुराती हुई कियारा सिद्धार्थ के पास पहुंचती है और दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। पहले कियारा सिद्धार्थ को वरमाला पहनाती है फिर सिद्धार्थ, जिसके बाद दोनों के ऊपर गुलाब के फूलों की वर्षा होती है। कपल आखिरकार आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बनने की अपनी खुशी को परिवार संग बांट रहा है। इस दौरान उनकी फिल्म शेरशाह का हिट गाना रांझा बैकग्राउंड में बज रहा है। 

गौरतलब है कि शादी के लिए कियारा ने जो गुलाबी कलर के सुंदर लहंगा पहना हुआ है वो मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। लहंगे में रोमन वास्तुकला की जटिल कढ़ाई की गई है। ये कढ़ाई नवविवाहितों के विशेष प्रेम से प्रेरित है। 

दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने शानदार शाही चमक वाली शेरवानी पहनी हुई है। शेरवानी में आइवरी थ्रेड वर्क के साथ गोल्डन जरदोजी का काम किया गया है। जो बेहद बारीकी से तैयार किया गया है। 

बता दें कि कपल ने इससे पहले कभी भी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था। ये हमेशा एक राज ही रहा कि कियारा और सिद्धार्थ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन 7 फरवरी को उन्होंने जैसलमेर में शादी कर ली और अब वह आधिकारिक रूप से पति-पत्नी के रूप में अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं। 

टॅग्स :किआरा आडवाणीसिद्धार्थ मल्होत्राहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!