लाइव न्यूज़ :

B'Day Special: कियारा अडवाणी नहीं है एक्ट्रेस का असली नाम, जानिए किसके कहने पर और क्यों किया बदलाव

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 31, 2020 05:55 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवानी (Kiara Advani) आज 28 साल की पूरी हो गई हैं। इस मौके पर जानिए कि एक्ट्रेस का असली नाम क्या है और उन्होंने किसके कहने पर अपना नाम बदला।

Open in App
ठळक मुद्देकियारा अडवाणी जल्द ही फिल्म 'लक्ष्मी बौम्ब', 'इन्दू की जवानी', 'शेरशाह' और 'भूल भुलैया' में नजर आने वाली हैंकियारा ने बॉलीवुड को कबीर सिंह और गुड न्यूज़ जैसी बेहतरीन फिल्में

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवानी (Kiara Advani) आज अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। 31 जुलाई 1992 को मुंबई में पैदा हुईं कियारा ने कम समय में बॉलीवुड में एक अच्छा मुकाम हासिल कर लिया। हालांकि, कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म 'फगली' के जरिए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वालीं कियारा कबीर सिंह और गुड न्यूज़ जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

इसलिए बदला असली नाम

बता दें, कियारा का असली नाम आलिया अडवानी हैं। उन्होंने साल 2014 में अपनी पहली फिल्म 'फगली' के रिलीज होने से पहले अपना नाम आलिया से कियारा कर लिया। खास बात ये है कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के कहने पर अपना नाम बदला था। दरअसल, कियारा से पहले ही आलिया भट्ट बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी थीं। ऐसे में सलमान ने उन्हें राय दी कि चूंकि आलिया भट्ट पहले से ही हैं, इसलिए वो अपना नाम बदल लें ताकि उन्हें आगे कोई परेशानी ना हो और फैंस भी कंफ्यूज ना हों।

कियारा के लिए यहां से मिली प्रेरणा

साल 2019 में एक इंटरव्यू के दौरान कियारा अडवाणी से इस बात का खुलासा किया था कि आखिर उन्होंने अपना कियारा ही क्यों रखा। फिल्मफेयर को एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'अनजाना अनजानी' (Anjaana Anjaani) में प्रियंका के किरदार से प्रेरित था। वहीं, एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'लक्ष्मी बौम्ब', 'इन्दू की जवानी', 'शेरशाह' और 'भूल भुलैया' में नजर आने वाली हैं। 

टॅग्स :किआरा आडवाणीसलमान खानप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में छा गईं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा?, पति निक जोनास के साथ डायोर गाउन में बेहद खूबसूरत लगीं, वीडियो और तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?