लाइव न्यूज़ :

केन्या के 'शाहरुख' और 'काजोल' ने गाया DDLJ का ये गाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By मेघना वर्मा | Updated: September 13, 2019 13:27 IST

इस वीडियो में दिख रहा कपल बेहद क्यूट और रोमांटिक लग रहा है। चंद घंटों के अंदर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इसे शेयर भी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुपम खेर ने इस वीडियो को अपनी वॉल पर शेयर किया है।बता दें फिल्म 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' में अनुपम खेर ने शाहरुख के पिता का किरदार निभाया था।

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और काजोल की फिल्म दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे का गाना तुझे देखा तो ये जाना सनम आज भी लोगों को रोमांटिक गोल दे जाता है। इस गाने की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गाने की दीवानगी दिखती है। हाल ही में केन्या के एक कपल ने रोमांटिक अंदाज में इस गाने पर वीडियो बनाया। जिसे अनुपम खेर ने शेयर किया है।

अनुपम खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में केन्या का एक कपल डीडीएलजे के इस गाने पर लिप्सिंग करते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धूम मचा दी है। अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'पेश हैं केन्या से शाहरुख और काजोल का प्रेम गीत। इस वीडियो को गाने को तैयार करने वाले ललित पंडित ने साझा किया है।'

इस वीडियो में दिख रहा कपल बेहद क्यूट और रोमांटिक लग रहा है। चंद घंटों के अंदर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इसे ना सिर्फ पसंद कर रहे हैं बल्कि इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 66 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ वो अपनी अपडेट अपने फैंस को देते रहते हैं। देश के कई मुद्दों पर भी वह खुलकर अपनी बात साझा करते हैं। उनके ट्वीट अक्सर लोगों के दिलों को छू जाते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अनुपम खेर फिल्म वन डे में नजर आए थे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानकाजोलअनुपम खेर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?