लाइव न्यूज़ :

KBC 10 की पहली कंटेस्टेंट बनी एक्स एयरफोर्स ऑफिसर सोनिया यादव, नहीं दे सकीं 7 वीं क्लास के इस सवाल का जवाब

By विवेक कुमार | Updated: September 4, 2018 13:47 IST

केबीसी शो को अमिताभ के अलावा शाहरुख़ खान भी होस्ट कर चुके हैं। शो के पिछले सीजन भी काफी हिट रह चुके हैं। वैसे जब भी 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हुआ है इसने टीआरपी के मामले कई शो को पीछे छोड़ दिया है।

Open in App

मुंबई, 4 सितम्बर: फेमस गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 10 वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शो को इस बार भी महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं। पहले एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज में कही गई कविता 'तुम मुझको कब तक रोकोगे' के साथ हुई।

शो की पहली कंटेस्टेंट रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली सोनिया यादव बनी।  सोनिया आर्मी बैकग्राउंड से हैं। जिन्होंने सभी सवालों के सही जवाब दिए लेकिन 25 लाख के सवाल पर आकर वो अटक गईं।  इस सवाल तक उनके सभी लाइफ लाइन खत्म हो चुके थे। 

यह सवाल था- सिंतबर 1857 में दिल्ली की किस स्मारक से ब्रिटिश सेना ने बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया था? 

यह सवाल 7वीं कक्षा के बच्चों की किताब का है। जिसका जवाब-  हुमायूं का मकबरा था।

सोनिया ने 12 लाख 50 हजार रुपए जीता और शो छोड़कर चली गईं। बाकि के बचे हुए 9 खिलाड़ियों के साथ बिग बी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के लिए सवाल पूछा और पेशे से टीसी सोमेश कुमार कल (मंगलवार) को अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठकर केबीसी खेलते नजर आएंगे।

बता दें कि शो को अमिताभ के अलावा शाहरुख़ खान भी होस्ट कर चुके हैं। शो के पिछले सीजन भी काफी हिट रह चुके हैं। वैसे जब भी 'कौन बनेगा करोड़पति' शुरू हुआ है इसने टीआरपी के मामले कई शो को पीछे छोड़ दिया है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?