लाइव न्यूज़ :

KBC 11: अमिताभ बच्चन ने पहली बार शेयर की अपनी लाइफ की पूरी कहानी, बताया एक्टिंग फील्ड में किसकी वजह से आए

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 23, 2019 17:30 IST

केबीसी के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से जब सवाल किया कि आपने कब सोचा था कि आपको एक्टर बनना है और ये सब कैसे हुआ? इस सवाल पर बिग बी ने अपने एक्टर बनने के सफर की पूरी कहानी बयां कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देबिग बी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक्टिंग फील्ड में आएंगे। केबीसी के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से जब सवाल किया था

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें बच्चों से बूढ़े तक सभी पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी के एक खास पल को लोगों के साथ शेयर किया। 'कौन बनेगा करोड़पति 11' सीजन में अमिताभ ने बताया कि उन्होंने किस परिवार की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

कंटेस्टेंट के सवाल का दिया जवाब

केबीसी के एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ से जब सवाल किया कि आपने कब सोचा था कि आपको एक्टर बनना है और ये सब कैसे हुआ? इस सवाल पर बिग बी ने अपने एक्टर बनने के सफर की पूरी कहानी बयां कर दी। 

एक्टिंग फील्ड में आने का कभी नहीं सोचा था: अमिताभ

बिग बी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे एक्टिंग फील्ड में आएंगे। वो कहते हैं, 'सोचा नहीं था लेकिन फिर ऐसी चीजें होती चली गईं कि मैं एक्टर बन गया। शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल के पिता जेफरी केंडल एक थिएटर ग्रुप चलाते थे। वह एक बार नैनीताल आए थे और उन्होंने केंडल कप फॉर ड्रेमैटिक्स शुरू किया था। जो साल के बेस्ट एक्टर को दिया जाता था।' 

शशि कपूर ने की थी मदद

'कॉलेज में पढ़ते हुए मुझे यह अवॉर्ड दूसरे साल में मिला था। उसके बाद मैं कलकत्ता चला गया था। जहां कुछ समय बाद मेरे भाई ने मुझे एक्टिंग में ट्राई करने के लिए कहा। इस दौरान शशि कपूर ने हमारी बहुत मदद की थी।  मैं उनके गाइडेन्स में कई रोल कर पाया।' उन्होंने कहा कि 'मेरा एक्टर बनने का कोई प्लान नहीं था। मैं आज भी फिल्मों में काम करता हूं। यह मेरी खुशकिस्मती है कि लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया।'

टॅग्स :अमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!