लाइव न्यूज़ :

ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट पर केके मेनन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- कम से कम हम इतना कर सकते हैं कि...

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 25, 2022 13:50 IST

अभिनेता अक्षय कुमार के बाद केके मेनन ने ऋचा चड्ढा द्वारा किए गए ट्वीट पर निराशा व्यक्त की।

Open in App
ठळक मुद्देऋचा चड्ढा अपने ट्वीट को लेकर विवाद में फंस गई हैंउन्होंने गलवान घाटी को लेकर ट्वीट किया थाएक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी

मुंबई: गलवान को लेकर ट्वीट करने के बाद अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को लेकर विवाद में फंस गई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। यही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री के कुछ अभिनेताओं ने भी उनके ट्वीट की आलोचना की। इसी क्रम में अभिनेता अक्षय कुमार के बाद केके मेनन ने ऋचा चड्ढा द्वारा किए गए ट्वीट पर निराशा व्यक्त की।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "वर्दी में हमारे बहादुर पुरुष और महिलाएं, हमारे देश के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं! कम से कम हम इतना तो कर ही सकते हैं कि ऐसी वीरता के प्रति अपने हृदय में प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता दिखाएं!" एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। 

जनरल द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए तैयार है। इसपर अभिनेत्री ने क पोस्ट साझा करते हुए ट्वीट किया, 'गलवान कहता है हाय'। ऋचा के ट्वीट पर अक्षय कुमार ने भी रिएक्शन दिया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, "यह देखकर दुख होता है। कभी भी हमें अपने सशस्त्र बलों के प्रति कृतघ्न नहीं होना चाहिए। वो हैं तो आज हम हैं।"

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लोगों द्वारा ऋचा की आलोचना किए जाने के बाद अभिनेत्री ने माफी मांगी और कहा कि उनका भारतीय सेना की भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, "भले ही मेरी मंशा कभी भी कम से कम नहीं हो सकती है, अगर किसी विवाद में घसीटे जा रहे 3 शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं और ये भी कहती हूं कि अगर अनजाने में भी मेरे शब्दों ने सेना में मेरे भाइयों में इस भावना को जगाया है, जिसमें मेरे अपने नानाजी एक शानदार हिस्सा रहे हैं, तो मुझे दुख होगा।"

टॅग्स :ऋचा चड्ढाभारतीय सेनाअक्षय कुमारके के मेनन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?