लाइव न्यूज़ :

35 साल पहले जिस डॉक्टर ने किया था अमिताभ का इलाज, पहुंचे KBC की हॉट सीट पर- BIG B ने इसलिए मांगी माफी

By मेघना वर्मा | Updated: September 14, 2019 16:43 IST

'केबीसी' में सनोज राज ने एक करोड़ जीता। इसके बाद हॉट सीट पर बैठने आए देश के बेस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन राव आए। उन्होंने 35 साल पहले का किस्सा सुनाया तो दर्शक के साथ अमिताभ बच्चन भी बस सुनते रह गए। 

Open in App
ठळक मुद्दे'केबीसी' शो साल 2000 में शुरू हुआ था। इस सीजन के पहले करोड़ पति बने सनोज राज।

अमिताभ बच्चन के शो केबीसी की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है। इसके 11वें सीजन को भी लोग बेहद रोमांच से देखते हैं। क्विज शो में ना सिर्फ लोगों को बहुत सी नई चीजें और जानकारी मिलती है बल्कि देश के अलग-अलग कोने से आए लोगों की जिंदगी से बहुत सी प्रेरणा भी मिलती है। 

इन्हीं कंटेस्टेंट में बीते दिनों केबीसी में एक डॉक्टर ने एंट्री ली। जिन्होंने 35 साल पहले बिग बी का इलाज किया था। खुद बिग बी भी उनको पहचान नहीं पाए। दरअसल केबीसी में सनोज राज ने एक करोड़ जीता। इसके बाद हॉट सीट पर बैठने आए देश के बेस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन राव आए। उन्होंने 35 साल पहले का किस्सा सुनाया तो दर्शक के साथ अमिताभ बच्चन भी बस सुनते रह गए। 

रमन ने बताया कि एक दिन उन्हें रात में 1.30 बजे फोन आया। उस फोन पर एक शख्स ने कहा कि प्लीज जल्दी आइए मेरे दोस्त की तबियत ठीक नहीं है। अगर आप इस महान व्यक्ति का पैर छू लेंगे तो आपकी जिंदगी बदल जाएगी। रमन ने बताया कि वाकई में उनके साथ ऐसा हुआ। उनका प्रोफेशनल कर्व वहीं से शुरू हुआ। उस रात जब वह फोन करने वाले के पास पहुंचे तो उन्हें पता चला की रमन को अमिताभ का इलाज करना था।

अगली सुबह अमिताभ जब ठीक हो गए तो रमन उनका ऑटोग्राफ लेकर वापिस लौट आए। केबीसी के मंच पर अमिताभ ने उनसे पूछा कि क्या ये मुंबई की बात है तो रमन ने बताया की नहीं ये बैंगलोर की बात है। इसके बाद अमिताभ ने कहा कि हां उन्हें कुछ-कुछ याद आ रहा है। इसके बाद अमिताभ ने रमन से माफी भी मांगी की वो उन्हें पहचान नहीं पाए। ये किस्सा सुनकर ऑडियंस भी तालियां बजाने लगी।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस