लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दिखाया आइना, कहा- महिला केन्द्रित विषय पर लिखने के मामले में अभी काफी पीछे है बॉलीवुड

By भाषा | Updated: December 2, 2019 16:31 IST

कैटरीना ने यह बयान बरखा दत्त द्वारा संचालित ‘वी द वीमेन’ कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी कहानी की तलाश में हूं और लोगों से इस बारे में बात भी कर रही हूं।’

Open in App

अभिनेत्री कैटरीना कैफ का मानना है कि महिला केन्द्रित विषयों पर लिखने के मामले में बॉलीवुड अभी काफी पीछे है। अदाकारा ने कहा, ‘‘ जब आप अमेरिकी सिनेमा को देखते हैं या जो पश्चिम में हो रहा है, आपको महिलाओं के लिए बेहतरीन स्क्रिप्ट मिलेंगी।

वहां ऐसा बड़े स्तर पर हो रहा है, जिन फिल्मों में शार्लीज़ थेरॉन, निकोल किडमैन काम कर रही हैं। ये वे अदाकाराएं हैं जो लंबे समय से फिल्म जगत में बनी हैं।’’ कैटरीना ने कहा, ‘‘ उन्हें बेहतरीन लेखन और किस्सागोई का साथ मिला है। अगर आप ‘बिग लिटल लाइज’ या अन्य मशहूर शो देखेंगे, वे महिलाओं को ध्यान में रख कर लिखे गए हैं और उसी हिसाब से बनाए गए हैं। इस लिहाज से हम महिलाओं के लिए लिखने के मामले में काफी पीछे हैं।’’

कैटरीना ने यह बयान बरखा दत्त द्वारा संचालित ‘वी द वीमेन’ कार्यक्रम में दिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं ऐसी कहानी की तलाश में हूं और लोगों से इस बारे में बात भी कर रही हूं...।’’ कैटरीना ने कहा कि उन्हें ऐसे चरित्र की तलाश है जिसमें भावनात्मक जीवंतता हो। उन्होंने ‘भारत’ और ‘जीरो’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि वे इन फिल्मों में अपने किरदार से भावनात्मक रूप से जुड़ी थीं।

टॅग्स :कैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!