लाइव न्यूज़ :

जब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में हो गई थी लड़ाई, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैंने अपने पीछे जोर से आवाज सुनी...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 9, 2022 18:46 IST

कैटरीना कैफ ने खुलासा किया कि कैसे उनकी बहनों ने पिछले साल उनकी शादी में विक्की कौशल के दोस्तों के साथ लड़ाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक निजी शादी समारोह का आयोजन किया था।उनकी शादी में केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।ये कपल अगले महीने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगा।

मुंबई: पिछले साल विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में बताया कि कैसे राजस्थान में उनकी शादी में एक बड़ी लड़ाई छिड़ गई थी। वह इस हफ्ते की शुरुआत में फोन भूत के सह-कलाकारों ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ द कपिल शर्मा शो में दिखाई दीं। शो के दौरान उन्होंने इस बारे में बात कि कैसे इसाबेल कैफ सहित उनकी बहनों का विक्की के दोस्तों के साथ झगड़ा हो गया।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में एक निजी शादी समारोह का आयोजन किया था। इसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ये कपल अगले महीने अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करेगा। शादी के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा के शो में कैटरीना से उनकी शादी के दौरान जूटा-चुपाई की रस्म के बारे में पूछा गया।

कैटरीना कैफ ने बताया, "मैं अपने पीछे बहुत तेज आवाज सुन रही थी। जैसे ही मैं मुड़ी, मैंने देखा कि सभी लोग लड़ रहे हैं और जूते अपनी ओर खींच रहे हैं। मेरी बहनें और विक्की के दोस्त थे। वे सचमुच लड़ रहे थे।" जब अर्चना पूरन सिंह ने कैटरीना से पूछा कि लड़ाई किसने जीती, तो उन्होंने जवाब दिया, "पता नहीं, मैंने पूछा नहीं। मैं खुद की शादी में इतना बिजी थी।" 

कैटरीना ने शादी के बंधन में बंधने से पहले लगभग दो साल तक विक्की को गुपचुप तरीके से डेट किया। कैटरीना ने कहा कि उन्होंने विक्की को सबसे पहले उनकी 2018 की फिल्म मनमर्जियां के प्रोमो में देखा था। फिलहाल, कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं, जबकि विक्की कौशल कियारा अडवाणी और भूमि पेडनेकर के साथ गोविंदा मेरा नाम में दिखेंगे।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलसलमान खानराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल