लाइव न्यूज़ :

फैंस का इंतजार खत्म, स्क्रीन पर पहली बार दिखेगी रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ की जोड़ी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2020 10:07 IST

रणवीर सिंह और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी है। ये दोनों ही स्टार्स पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' के बाद जोया की रणवीर के साथ यह तीसरी फिल्म होगी।लॉकडाउन से पहले ही इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो चुकी थी और शूटिंग की तारीखें तय की जा रही थीं।

कैटरीना कैफ और रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार एक फिल्म में नजर आने वाली है। जोया अख्तर की इस फिल्म के लिए रणवीर ने हामी भी भर दी है। कैटरीना भी तैयार हो गई हैं और फिल्म साइन करने से पहले सभी डील पर चर्चा कर ली गई है। यह एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी। इसमें रणवीर और कैटरीना का किरदार काफी इंटरेस्टिंग होगा। दोनों के बीच रोमांस भी दिखाया जाएगा। 

'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' के बाद जोया की रणवीर के साथ यह तीसरी फिल्म होगी। लॉकडाउन से पहले ही इस फिल्म को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो चुकी थी और शूटिंग की तारीखें तय की जा रही थीं। लॉकडाउन खुलने के बाद रणवीर पहले तो अपनी अधूरी फिल्में पूरी करेंगे। इसके बाद जोया की फिल्म की शूटिंग करेंगे।

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बॉलीवुड के ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में एक से एक नायाब फिल्में पेश की हैं। वहीं बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स की बात होने पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह का नाम जरूर आता है। इन दोनों की जोड़ी को फैंस से अक्सर ढेर सारा प्यार मिलता रहा है। ये दोनों भी अक्सर लोगों के सामने एक-दूसरे पर अपना प्यार जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 

देश में लगे लॉकडाउन के कारण इन दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक-दूसरे के साथ बहुत सारा टाइम स्पेंड कर पा रहे हैं। एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए ये दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। फैंस के लिए यह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। 

टॅग्स :रणवीर सिंहकैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!