लाइव न्यूज़ :

फिर कोरोना की चपेट में आए कार्तिक आर्यन, पोस्ट शेयर कर कहा- कोविड से रहा नहीं गया

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2022 16:32 IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना हो गया है। एक्टर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन पिछले साल भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।कार्तिक आर्यन ने 2011 में लव रंजन की दोस्त फिल्म प्यार का पंचनामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवानी के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसी बेहतरीन स्टार्स भी हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी। अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था। कोविड से रहा नहीं गया। कार्तिक आर्यन के इस पोस्ट पर अब यूजर्स लगातार उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। 

बताते चलें कि एक्टर को पिछले साल भी कोरोना वायरस हो गया था। मालूम हो, कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' 20 मई को रिलीज हुई है। यह फिल्म अक्षय कुमार और विद्या बालन की 2007 में इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। फिल्म एक एनआरआई और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने अपने पैतृक घर लौटने का फैसला किया, लेकिन उन्हें जल्द ही कुछ भूतिया गतिविधियों का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा अडवानी के अलावा तब्बू, संजय मिश्रा और राजपाल यादव जैसी बेहतरीन स्टार्स भी हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म शहजादा में नजर आने वाले हैं। फिल्म रोहित धवन द्वारा निर्देशित है और इसमें कृति सेनन भी हैं, जिनके साथ कार्तिक ने लुका चुप्पी में काम किया है। शहजादा में मनीषा कोइराला और परेश रावल भी सहायक भूमिकाओं में होंगे।

टॅग्स :Kartik Aaryanकोविड-19 इंडियाCOVID-19 IndiaCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

बॉलीवुड चुस्की17 साल की 'मिस्ट्री गर्ल' के साथ डेटिंग की अफवाहें फैलाने के बाद ऑनलाइन आलोचना का शिकार हुए कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?