लाइव न्यूज़ :

कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 को लेकर तोड़ी चुप्पी, इंटरव्यू के दौरान कही ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: December 5, 2021 18:53 IST

धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से आने वाली फिल्म दोस्ताना 2 साल 2019 में अनाउंस की गई थी लेकिन Covid-19 महामारी के बाद इस प्रोजेक्ट को कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन की नई फिल्म धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी ऐक्टर का मानना है कि इस इंडस्ट्री में कुछ भी मैटर नहीं करता बस आप अपने काम में फोकस हो तो

साल 2008 में करण जौहर की फिल्म दोस्ताना आई थी। जिसे दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया था।  करण जौहर दोस्ताना टू भी लेकर आ रहे हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की जगह जानवी कपूर, लक्ष्य लालवानी और कार्तिक आर्यन की कास्टिंग की बातें चल रही थी लेकिन अचानक से खबर सामने आई कि कार्तिक आर्यन इस फिल्म में से बाहर हो गए हैं। इस बीच एक्टर ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। 

एक इवेंट के दौरान कार्तिक आर्यन ने दोस्ताना 2 से बाहर होने के लिए साफ तौर से कहा कि मैं किसी भी बॉलीवुड के कैम्प का हिस्सा नहीं हूं। मैं अपने टैलेंट के बलबूते पर ही यहां पहुंचा हूं और आगे फ्यूचर में भी यही करूंगा। मैं करण जौहर की दोस्ताना टू पर नहीं कमेंट करना चाहता। 

आपको बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से आने वाली फिल्म दोस्ताना 2 साल 2019 में अनाउंस की गई थी लेकिन Covid-19 महामारी के बाद इस प्रोजेक्ट को कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया था। इस बीच करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच अनबन की खबरें सामने आई तो एक्टर को फिल्म से बाहर करने की खबर बॉलीवुड गलियारे में आग की तरह फैल गई। हालांकि आफ्टर और फिल्ममेकर ने इस बात पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है लेकिन धर्मा प्रोडक्शन ने कुछ वक्त पहले स्टेटमेंट जारी किया था। इसमें बताया गया है कि वह फिल्म की कास्टिंग फिर से करेंगे। 

हाल ही में कार्तिक आर्यन की नई फिल्म धमाका नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी, फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में कार्तिक ने बताया कि "वह प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े गॉसिप्स पर ध्यान नहीं देते लेकिन कई बार उनकी फैमिली को यह बहुत परेशान करता है। क्योंकि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐक्टर का मानना है कि इस इंडस्ट्री में कुछ भी मैटर नहीं करता बस आप अपने काम में फोकस हो तो। "

टॅग्स :Kartik Aaryanहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!