लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर संग हिना में काम करना चाहती थीं करिश्मा कपूर, इस वजह से अधूरी रह गई ख्वाहिश

By अमित कुमार | Updated: May 8, 2020 15:36 IST

बॉलीवुड अभिनत्री करिश्मा कपूर का कहना है कि वह अपने दादा राजकपूर की फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती थीं। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड अभिनत्री करिश्मा कपूर ऋषि कपूर संग फिल्म हिना में काम करना चाहती थीं, लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा चाहकर भी मुंबई नहीं पहुंच पाईं थीं।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। लेजेन्ड एक्टर ऋषि कपूर की मौत की खबर से फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक दुखी हैं। गुरूवार यानि 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली। वहीं बुधवार को ऋषि कपूर के को-एक्टर इरफान खान भी दुनिया को अलविदा कह गए थे। ऐसे में ऋषि के निधन पर हर कोई शोक में डूबा है।

बॉलीवुड अभिनत्री करिश्मा कपूर ऋषि कपूर संग फिल्म हिना में काम करना चाहती थीं, लेकिन उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई। दरअसल, एक इंटरव्यू में करिश्मा ने बताया कि वह अपने दादा राजकपूर की फिल्म 'हिना' से बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती थीं। साल 1991 में प्रदर्शित राजकपूर की महत्वाकांक्षी अंतिम फिल्म 'हिना' ब्लाकबस्टर साबित रही थी।  

करिश्मा ने कहा, “मैं हिना में काम करना चाहती थी लेकिन दादा ने चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) को फिल्म में कास्ट कर लिया था। इस वजह से मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाई। चाचा के साथ भतीजी का फिल्म करना ठीक नहीं होता यही वजह थी कि मैं इस फिल्म में काम नहीं कर पाई। इसके बाद करिश्मा ने वर्ष 1991 में प्रदर्शित 'प्रेम कैदी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।

बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा चाहकर भी मुंबई नहीं पहुंच पाईं थीं। लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा को दिल्ली से मुंबई तक सड़क के रास्ते जाने की परमीशन मिली थी। रिद्धिमा पिता के प्रेयर मीट में शामिल हुईं थीं।

टॅग्स :ऋषि कपूरकरिश्मा कपूरबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!