2 महीने बाद लॉकडाउन में मिली छूट तो टहलने निकले सैफ-करीना संग तैमूर, बिना मास्क देख लोगों ने कर दिया ट्रोल
By स्वाति सिंह | Published: June 8, 2020 12:24 AM2020-06-08T00:24:38+5:302020-06-08T00:24:38+5:30
2 महीने के लंबे लॉकडाउन के बाद तैमूर अपने माता-पिता करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ बाहर घूमते दिखे। रविवार को करीना-सैफ और तैमूर को मरीन ड्राइव में समुद्र के किनारे टहलते हुए देखा गया ।
मुंबई: जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है धीरे-धीरे लोग बाहर निकलना शुरू कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर इन्हें वॉक करते स्पॉट किए गए। लॉकडाउन के बाद पहली बार तैमूर संग करीना और सैफ नजर आए। इसके बाद यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वहीं, इन तस्वीरों में साफ देखा जा रहा है कि सैफ अली खान बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स लगातार सैफ से सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने मास्क क्यों नहीं लगाया है? हालांकि इसी दौरान के एक वायरल वीडियो में सैफ मास्क पहने दिख रहे हैं।
इस दौरान सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर मरीन ड्राइव पर टहलते नजर आए हैं। फोटोज में सैफ अली खान हमेशा की तरह व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आए। जबकि करीना कपूर ने ब्लैक कलर की फ्लोरल ड्रेस और तैमूर अली खान ने कैजुअल ग्रे टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहना था। तैमूर इस दौरान मां करीना का हाथ पकड़कर घूमते नजर आए।