लाइव न्यूज़ :

कोरोना इफेक्ट : सैफ किताबों में व्यस्त-करीना फोन में बिजी, शूटिंग कैंसिल होने के बाद घर में कैद होकर रह गए फिल्मी सितारे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 17, 2020 18:58 IST

Open in App
ठळक मुद्दे करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इसके बाद से वह लगातार अपनी लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स दे रही हैं।अक्सर शूटिंग, इवेंट, पार्टी आदि में व्यस्त रहने वाले ये सितारे अब घर पर क्या कर रहे हैं??

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक का पूरा कामकाज ठप्प हो गया है। कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। इस वजह से फिल्मी सितारों को घर पर कैद होकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अक्सर शूटिंग, इवेंट, पार्टी आदि में व्यस्त रहने वाले ये सितारे अब घर पर क्या कर रहे हैं, आइए जानते हैं।

सैफ किताबों में व्यस्त-करीना फोन में बिजी

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इसके बाद से वह लगातार अपनी लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स दे रही हैं। करीना ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके पति सैफ अली खान ध्यान लगाकर एक किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर में करीना अपना फोन चलाते नजर आ रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, ''लगता है कि ये एक हफ्ते के लिए बुक हो गए हैं, वही मैं इंस्टाग्राम चला रही हूं।'' 

छत पर वर्कआउट कर रहीं कैट 

कोरोना वायरस की वजह से सभी जिम बंद कर दिए गए है। इस बीच कटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर की छत पर वर्कआउट करती नजर आ रही है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 1 करोड़ अधिक बार देखा गया है। कटरीना ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''घर पर वर्कआउट। जिम नहीं जा सकती इसलिए वह वर्कआउट शेयर कर रही हूं जो हम घर पर कर सकते हैं। सुरक्षित रहें और हो सके तो एक्टिव भी रहें।'' 

कोरोना से सावधान करती दिखीं सनी 

सनी लियोन अपने पति डेनियल और बच्चों के साथ कोरोना से सावधान करती हुईं नजर आई। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका पूरा परिवार मास्क लगाए नजर आ रहा है। अपने डॉग के साथ समय बीता रहीं पीसी अमेरिका में हेल्थ इमरजेंसी घोषित होने के बाद ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में कैद होकर रह गई हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससैफ अली खानकरीना कपूरकैटरीना कैफबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!