लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या पर पोस्ट कर ट्रोल हुईं करीना कपूर, यूजर्स ने कहा-गोरेपन का एड क्यों करती हो?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 3, 2020 11:28 IST

बता दें फ्लॉयड की दर्दनाक मौत के बाद से फिर देश में नस्लीय तौर पर पुलिस की क्रूरता पर सवाल उठ रहे हैं। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकरीना कपूर जॉर्ज फ्लॉयड को लेकर ट्वीट करके खुद ही फंस गई हैंकरीना एक्स आदि गोरेपन प्रोडक्ट का एड करती हैं, जिस कारण से उनको निशाने पर लिया गया है

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद से लगातार हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। बीते शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था। अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन में प्रदर्शनकारी दुकान आदि में लूटपाट भी कर रहे हैं। ऐसे में अश्वेत लोगों के समर्थन में कैंपेन शुरू हो गए हैं। इस प्रदर्शन का बड़े स्तर पर हॉलीवुड सेलेब्स का समर्थन भी मिल रहा

हाल ही में करीना कपूर ने भी इसका साथ दिया। करीना ने जार्ज की मौत पर एक पोस्ट शेयर किया। करीना ने लिखा कि  सभी रंग खूबसूरत हैं। एक अन्य पोस्ट में करीना कपूर खान ने टाइम मैगजीन का एक पुराना एडिटेड कवर शेयर कर फ्लॉयड के लिए इंसाफ की मांग की। हालांकि करीना का इंसाफ मांगना कुछ यूजर्स को नहीं भाया और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा- भारत में स्थिति और भी खतरनाक है क्योंकि बहुत सारे प्रसिद्ध सेलेब्स निष्पक्ष त्वचा उत्पादों को बढ़ावा देते हैं। जो कि नस्लीय भेदभाव को दर्शाता है। कृपया उनके पास पहुंचें और उन्हें शिक्षित करें और ऐसे विज्ञापनों को बढ़ावा देना बंद करें। अपनी त्वचा के रंग में खुश रहें। एक अन्य यूजर ने लिखा- फिर गोरेपन का विज्ञापन क्यों किया था? 

दिशा पाटनी ने भी एक पोस्ट में लिखा- सभी रंग खूबसूरत हैं। करीना की तरह उन्हें भी ट्रोल किया है। प्रियंका के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने कहा कि वह अपने देश में होने वाले ऐसे मामलों पर नहीं बोलतीं लेकिन अमेरिका में एक्टिविस्ट बन जाती हैं। 

जॉर्ज फ्लॉडय की हत्या 

गौरतलब है जॉर्ज फ्लॉयड की अमेरिका पुलिस ने बहुत ही निर्दयी तरीके से हत्या कर दी। वो तड़पते रहे और चिल्लाते रहे कि उन्हें सांस नहीं आ रही है लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। कहा जा रहा है कि पुलिस की ये क्रूरता केवल इसलिए थी क्योंकि जॉर्ज का रंग काला था। वो पुलिस क्रूरता से पहले नस्लभेद का शिकार हो गए।

टॅग्स :करीना कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!