लाइव न्यूज़ :

बचपन में बेहद क्यूट नजर आती थीं करीना कपूर, पुरानी तस्वीर शेयर कर कोरोना वायरस से जुड़ी कही यह बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: March 18, 2020 20:51 IST

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इसके बाद से वह लगातार अपनी लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स दे रही हैं। करीना ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बेहद क्यूट दिखाई पड़ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस फोटो को शेयर कर करीना कपूर ने फैंस से कोरोना वायरस के कारण हाथ नहीं मिलाने की सलाह दी। इससे पहले भी करीना ने एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसमें उनके पति सैफ अली खान ध्यान लगाकर एक किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं।

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक का पूरा कामकाज ठप्प हो गया है। कई फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। इस वजह से फिल्मी सितारों को घर पर कैद होकर रहने के लिए मजबूर होना पड़ा है। अक्सर शूटिंग, इवेंट, पार्टी आदि में व्यस्त रहने वाले ये सितारे अब घर पर ही अपना समय बिता रहे हैं। 

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया। इसके बाद से वह लगातार अपनी लाइफ से जुड़ी कई अपडेट्स दे रही हैं। करीना ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बेहद क्यूट दिखाई पड़ रही हैं। करीना की यह तस्वीर बचपन की है, जिसमें वह किसी से हाथ मिलाने से बचती हुईं नजर आ रही हैं।  तस्वीर शेयर कर करीना ने लिखा, "मैं...जब इस समय कोई मेरे से हाथ मिलाने की कोशिश करता है।" 

 इस फोटो को शेयर कर करीना कपूर ने फैंस से कोरोना वायरस के कारण हाथ नहीं मिलाने की सलाह दी। इससे पहले भी करीना ने एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसमें उनके पति सैफ अली खान ध्यान लगाकर एक किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट की दूसरी तस्वीर में करीना अपना फोन चलाते नजर आ रही हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, ''लगता है कि ये एक हफ्ते के लिए बुक हो गए हैं, वही मैं इंस्टाग्राम चला रही हूं।''

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या आठ हजार से अधिक पहुंच गई। आधिकारिक आंकडे के अनुसार विश्वभर में इस महामारी से 8,092 लोगों की मौत हो गई जिसमें सबसे अधिक यूरोप में 3,422 और एशिया में 3,384 मारे गये है। पिछले 24 घंटे में कुल 78,766 मामलों में से 684 और लोगों की मौत हो गई। यूरोप ऐसा महाद्वीप है जहां महामारी सबसे तेजी से फैल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीकरीना कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!