लाइव न्यूज़ :

करीना कपूर ने Instagram पर मारी एंट्री, देखें एक्ट्रेस की दीवाना करने वाली पहली फोटो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 6, 2020 12:57 IST

गुरुवार को इंस्टग्राम पर करीना कपूर के आने की खबर आ गई थी। अकाउंट के जरिए अभी कोई तस्वीर तो साझा नहीं की गई थी लेकिन 5 मार्च को एक वीडियो जरूर साझा किया गया है

Open in App
ठळक मुद्देहजारों दिलों पर राज करने वाली करीना कपूर ने इंस्टग्राम पर डेब्यू किया हैकरीना ने डेब्यू करते ही धांसू अंदाज में अपनी पहली फोटो शेयर कर दी है

आज के समय में हर से सेलेब्स सोशल मीडिया पर मौजूद है। ये सेलेब्स फैंस से खासा जुड़े भी रहते हैं। बहुत कम ही ऐसे सेलेब्स हैं जो सोशल मीडिया पर नहीं हैं उनमें से एक हैं करीना कपूर खान। करीना के फैंस उनके सोशल मीडिया पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन ये इंतजार अब खत्म हो गया है। करीना ने इंस्टाग्राम पर एंट्री कर ली है।

गुरुवार को इंस्टग्राम पर करीना कपूर के आने की खबर आ गई थी। अकाउंट के जरिए अभी कोई तस्वीर तो साझा नहीं की गई थी लेकिन 5 मार्च को एक वीडियो जरूर साझा किया गया है। साझा किया यह वीडियो एक काली बिल्ली का है जिसमें में वह एक तरफ से दूसरी तरफ भागती नजर रही है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कमिंग सून' (जल्द आ रही हूं)।

इसके बाद अब ये  अकाउंट ऑफीशयली हो गया है। साथ ही करीना ने इसकी डीपी में अपने बचपन की फोटो शेयर की है। जिसमें वह बहुत गी क्यूट लग रही हैं। इसके साथ ही करीना ने एक अपनी धांसू अंदाज में फोटो भी शेयर की है। जिसमें वह बैठी नजर आ रही हैं। 

इस फोटो में करीना का स्वैग देखने को मिल रहा है। करीना ने फैंस के लिए फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि The cat's out of the bag.#HelloInstagram। करीना के अब तक 490k फॉलोअर्स हैं, जबकि वह किसी को भी फॉलो नहीं कर रही हैं। करीना सोशल मीडिया पर आते ही पूरी तरह से छा गई हैं।

वहीं करीना को फॉलो करने वाले सितारों की लिस्ट में मनीष मल्होत्रा, आहाना कुमरा और तमन्ना भाटिया जैसे सितारे भी शामिल हैं। ऐसे में ये वो लोग हैं जो अकाउंट के आधिकारिक होने के पहले से एक्ट्रेस को फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में साफ है कि सेलेब्स भी एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर आने का इंतजार कर रहे थे।

अब देखने को हर को बेताब है कि  किस तेजी से यूजर्स करीना को फॉलो करेंगे और करीना भारतीय अभिनेत्रियों में सबसे अधिक फॉलोवर्स रखने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (5.4 करोड़ फॉलोवर्स) और दीपिका पादुकोण (4.7 करोड़ फॉलोवर्स) के कितने करीब पहुंच पाती हैं कि नहीं। 

टॅग्स :करीना कपूरइंस्टाग्रामबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!