करीना कपूर और सैफ अली खान के लाड़ले तैमूर आज के सबसे फेवरेट स्टारकिड हैं। यही कारण है कि तैमूर की एक झलक पाने के लिए फैंस उमड़ पड़ते हैं, वह जहां जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी खींचने, उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए बेताब नजर आते हैं।
हाल ही में करीना एयरपोर्ट पर तैमूर के साथ जा रही थीं, इस दौरान सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन पर वह भड़क गईं। करीना अक्सर अपने बेटे तैमूर को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहती हैं। तैमूर का खास ध्यान रखने के लिए उन्होंने नैनी और अन्य लोगों को भी रखा है।
तैमूर की सुरक्षा में भी हमेशा गार्ड्स तैनात रहते हैं। हाल ही में करीना और तैमूर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। वे एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक शख्स अचानक से उनके और तैमूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करने लगा। इससे करीना नाराज से हो गईं, उन्होंने उस फैन को तुरंत दूर हट जाने को कहा।
इस दौरान उनके हाव-भाव भी गुस्से वाले नजर आए। करीना कपूर एयरपोर्ट पर जींस टॉप और कोट पहने नजर आईं और उनके साथ मौजूद तैमूर ने ट्रैक सूट पहना हुआ था।