लाइव न्यूज़ :

क्या किंग खान के साथ बड़े पर्दे पर फिर 'बेबो' करेंगी रोमांस? करीना कपूर का जवाब आया सामने

By अमित कुमार | Updated: March 4, 2020 14:29 IST

ऐसी खबरें आ रही थी कि शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में करीना कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर अब करीना कपूर का बयान सामने आया है। इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान 1987 की अनिल कपूर की क्लासिक मूवी मिस्टर इंडिया के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान को लेकर ऐसी खबरें आ रही थी कि ये दोनों फिर साथ दिखाई देंगे। अपने रोमांस के लिए फेमस शाहरुख खान के साथ करीना कपूर को फैंस भी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। ऐसी खबरें आ रही थी कि शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म में करीना कपूर के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। 

शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर अब करीना कपूर का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने कहा, 'शाहरुख खान के साथ काम करना हमेशा ही सुखद रहता है। मैं खुद उनके साथ काम करना चाहती हूं। लेकिन राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर जो बातें हो रही है, वो पूरी तरह से गलत है। अभी हम साथ में ऐसी कोई मूवी नहीं कर रहे हैं।'

इससे पहले खबर आई थी कि शाहरुख खान 1987 की अनिल कपूर की क्लासिक मूवी मिस्टर इंडिया के दूसरे पार्ट में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ रणवीर सिंह भी अहम रोल में दिखाई देंगे। कहा जा रहा था कि डायरेक्टर अली अब्बास जफर जल्द ही इस फिल्म पर काम करने वाले हैं। लेकिन शाहरुख ने इस खबर को महज एक अफवाह करार दिया था।

साल 2018 में शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। ऐसे में अली अब्बास जफर ने मोगैंबो के रोल के लिए शाहरुख खान से संपर्क किया है। हालांकि, शाहरुख खान की ओर से इस खबर को लेकर पृष्टि नहीं हुई है। ‘ज़ीरो’ की असफलता के बाद शाहरुख ने अभी तक अपनी अगली फिल्म के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

टॅग्स :करीना कपूरशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!