लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने पीएम मोदी को लिखा नोट, कही ये बेहद अहम बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2020 08:31 IST

फिल्ममेकर करण जौहर ने गांधी जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को एक नोट लिखा है। फिल्ममेकर ने इस नोट में बताया कि बॉलिवुड के द्वारा आजादी के 75 साल का जश्न मनाने का प्लान है।

Open in App
ठळक मुद्दे 2 अक्टूबर को फिल्ममेकर करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को एक नोट लिखाफिल्ममेकर ने बताया कि बॉलिवुड के द्वारा आजादी के 75 साल का जश्न मनाने का प्लान है।

करण जौहर बीते कई दिनों से सुर्खियों में हैं। करण ड्रग्स पार्टी के कारण चर्चा में हैं हालांकि डायरेक्टर इस बात को गलत बता चुके हैं। अब 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती को करण जौहर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। करण के इस नोट में फिल्म जगत का जिक्र किया गया है।

करण जौहर ने बताया कि वह और पूरी फिल्म इंडस्ट्री देश की संस्कृति, इसके महान इतिहास और शौर्य पर कई फिल्में बनाने जा रही है। उन्होंने ने बताया कि बॉलिवुड के द्वारा आजादी के 75 साल का जश्न मनाने का प्लान है।

करण जौहर ने ट्वीट करते हुए एक नोट में लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे लिए ये गर्व की बात है कि हम इस महान देश पर कहानियां बनाने जा रहे हैं जब आजादी के 75 साल का जश्न मनाया जाएगा।

डायरेक्टक ने लिखा है कि Change Within’ मुहिम के तहत फिल्म इंडस्ट्री साथ में आ कुछ ऐसी कहानियां दिखाना चाहती है जिसमें देश की संस्कृति, उसका शौर्य दिखाया जा सके। कहानियों ने ही हमें बनाया है और इस देश के हर कोने में ऐसी कई कहानियां हैं जो प्रेरणा देती हैं। पिछले साल महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजकुमार हिरानी ने एक फिल्म बनाई थी। अब हम फिर आजादी का जश्न मनाने के लिए कुछ बेहतरीन मुहिम के साथ खुद को जोड़ने जा रहे हैं।

जैसा कि हम इस यात्रा को शुरू कर रहे हैं, यह भारत के विचार की आत्मा को पोषित करने के लिए कहानी कहने के भव्य युग की एक नई शुरुआत का गवाह है। प्रेरणा स्रोत हमारे माननीय प्रधानमंत्री से हम निरंतर मार्गदर्शन चाहते हैं, हम फिल्म बिरादरी के सदस्यों को स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मनाने के लिए हमारी योजना की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

बताते चलें कि करण जौहर की इस मुहिम में एकता कपूर, राजकुमार हिरानी, रोहित शेट्टी, साजिद नडियालवाला, दिनेश विजान जैसे कई फिल्ममेकर शामिल हैं।

टॅग्स :करण जौहरनरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच