लाइव न्यूज़ :

'कुछ कुछ होता है' के लिए सलमान खान नहीं थे करण जौहर की पहली पसंद, इस एक्टर के मना करने के बाद मिला मौका

By अमित कुमार | Updated: May 20, 2020 14:05 IST

शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सलमान खान की एंट्री इस एक्टर के मना करने के बाद हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर की कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो जैसी फिल्में ब्लाकबस्टर साबित रही।सलमान खान के करियर में आज भी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'कुछ कुछ होता है' की गिनती होती है।

मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने साल 1998 में 'कुछ कुछ होता है' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। पहली फिल्म से ही करण जौहर अपनी एक अलग इमेज बनाने में कामयाब रहे। करण जौहर की कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो जैसी फिल्में ब्लाकबस्टर साबित रही। करण जौहर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। 

करण जौहर ने बताया कि इस फिल्म के लिए सलमान खान उनकी पहली पसंद नहीं थे। वह सलमान की जगह चंद्रचूड़ सिंह को लेने वाले थे। इसके लिए वह चंद्रचूड़ सिंह से मिलने उनके घर भी गए। चंद्रचूड़ सिंह ने उनसे एक दिन का समय मांगा और अगले दिन फिल्म करने से मना कर दिया। करण को उस दौरान चंद्रचूड़ सिंह से मिलने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा था। 

चंद्रचूड़ सिंह के मना करने से करण जौहर डिप्रेशन में आ गए थे। तभी चंकी पांडे के घर एक पार्टी में उनकी मुलाकात सलमान खान से हुई। सलमान खान ने स्टोरी सुनी और वह इस फिल्म को करने के लिए तैयार हो गए। सलमान खान इस फिल्म को यश जौहर की वजह से करने के लिए तैयार हुए। वह यश जौहर के बहुत बड़े फैन थे। 

बता दें कि फिल्म में लीड रोल भले ही काजोल और शाहरुख खान का रहा हो। लेकिन रानी मुखर्जी और सलमान खान की एक्टिंग की भी जमकर प्रशंसा हुई। सलमान खान के करियर में आज भी हिट फिल्मों की लिस्ट में 'कुछ कुछ होता है' की गिनती होती है। इस फिल्म के बाद करण ने कई हिट फिल्में बनाई, यही वजह है कि आज धर्मा प्रोडक्शन टॉप प्रोडक्शन हाउसेज में से एक है। 

टॅग्स :करण जौहरसलमान खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!