लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने बताई अक्षय कुमार की ये बड़ी खासियत, फिल्म ‘‘गुड न्यूज” के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कही दिल की बात

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 18, 2019 17:56 IST

करण ‘‘गुड न्यूज” के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं जो इसके साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं।

Open in App

फिल्म निर्माता करण जौहर ने सोमवार को कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन चंद कलाकारों में से हैं जो किसी फिल्म या निर्देशक की बजाए विषय को प्राथमिकता देते हैं। “ब्रदर्स” और “केसरी” जैसी एक्शन ड्रामा फिल्मों में काम करने के बाद करण एक बार फिर अक्षय के साथ साझेदारी करने जा रहे हैं।

इस बार यह फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज वाली होगी जिसका शीर्षक है “गुड न्यूज।” निर्माता ने कहा कि वह असल में अभिनेता के साथ बड़े बजट की फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे लेकिन अक्षय ने इस कॉमेडी फिल्म पर फैसला लिया।

करण ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में पसंद रही हैं और मैं हमेशा ऐसी फिल्में बनाना चाहता था लेकिन धर्मा (उनका प्रोडक्शन हाउस) ने कभी ऐसी फिल्म नहीं बनाई। मैं अक्षय के पास बड़ी फिल्म लेकर गया था क्योंकि वह बड़े फिल्म स्टार हैं।

“अक्षय की खास बात यह है कि वह विषय ढूंढते हैं। वह कभी भी फिल्म का बजट या निर्देशक कौन हैं यह नहीं देखते। वह ऐसे सुपरस्टार हैं जो पहली बार निर्देशन कर रहे लोगों की मदद करते हैं और यह किसी फिल्म स्टार में मुश्किल ही देखने को मिलता है।”

करण ‘‘गुड न्यूज” के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं जो इसके साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी हैं।

टॅग्स :गुड न्यूजकरण जौहरअक्षय कुमारबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!