लाइव न्यूज़ :

करण जौहर ने अपनी हाउस पार्टी पर दी सफाई, कहा- अगली बार लूंगा लीगल एक्शन

By मेघना वर्मा | Updated: August 19, 2019 13:44 IST

कुछ दिनों पहले करण जौहर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर काफी बवाल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। करण जौहर जल्द ही फैंस के बीच 'तख्त' फिल्म को लेकर आने वाले हैं।

करण जौहर बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर करण जौहर की हाउस पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बवाल भी हुआ था। लोगों का कहना था कि वीडियो में नजर आ रहे सभी सितारे ड्रग्स और शराब के नशे में दिख रहे थे। अब इस मामले में करण जौहर ने अपनी सफाई दी है। 

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो पत्रकार राजीव मसंद से बात करते हुए करण जौहर से जब पार्टी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी बातें कहीं। करण ने कहा, 'उस पार्टी में बॉलीवुड के कुछ अचीविंग मेंम्बर्स थे जो हफ्ते भर जमकर काम करने के बाद वीकेंड में बस आराम सी शाम गुजार रहे थे। मैंने वो वीडियो सभी के साथ शेयर किया अगर कुछ गड़बड़ जैसी बात होती तो मैं वो वीडियो पब्लिक के बीच क्यों लाता मैं इतना बेवकूफ नहीं हूं।'

करण जौहर ने पार्टी में विक्की कौशल को लेकर हुईं बातों पर भी बयान दिया। करण ने कहा, 'अपारेंटली क्या कोई अपनी नाक नहीं खुजला सकता, क्या कोई अपना फोन अपनी बैक पॉकेट में नहीं रख सकता है और क्या किसी के फोन की लाइट को किसी तरह का पाउडर समझ लेना चाहिए।' 

करण ने बताया कि विक्की उस समय डेंगू से रिकवर हो रहे थे और गर्म पानी के साथ नींबू पी रहे थे। वो सिर्फ एक पार्टी थी जहां फ्रेंड्स सिर्फ इंज्वॉय कर रहे थे। करण ने कहा,'इस वीडियो को बनाने के पांच मिनट पहले तक मेरी मां वहीं हम सब के साथ बैठी थीं। वो पार्टी उस फैमिली की तरह थी जो साथ बैठती है, हंसती है और दोस्त भी साथ बैठते हैं और साथ में अच्छा समय बिताते हैं। अच्छा म्युजिक सुनते हैं। इसके अलावा उस पार्टी में और कुछ भी नहीं था।'

इस मुद्दे पर इतनी देर से रिएक्शन देने पर भी करम जौहर ने अपनी बात कही। करण ने कहा, 'मैं इन बेसलेस चीजों पर रिएक्ट नहीं करता। अगली बार कुछ ऐसा बेसलेस हुआ तो मैं इसपर लीगल एक्शन लूंगा। आप किसी पर कुछ भी गलत आरोप नहीं लगा सकते सिर्फ अपने अंदाजे से।' बता दें करण जौहर के इस वीडियो को लेकर अकाली दल के नेता ने भी विरोध जताया था।  

टॅग्स :करण जौहरविक्की कौशलमलाइका अरोराअर्जुन कपूरशाहिद कपूरवरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?