लाइव न्यूज़ :

करण जौहर की हाउस पार्टी स्टार्स को पड़ सकती है भारी, अकाली दल के नेता ने की डोप टेस्ट कराने की अपील

By मेघना वर्मा | Updated: August 2, 2019 13:48 IST

मजिंदर  का कहना है कि करण की पार्टी में उस दिन ड्रग्स का प्रयोग किया गया था। हांलाकि कांग्रेस के नेता मिलिंद देवरा ने इस बात को गलत बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देकरण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर के साथ कई बड़े सितारे दिख रहे हैं।

करण जौहर की हाउस पार्टी और उनमें पहुंचे सितारों की मुसीबत बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। करण के घर से शेयर किए हुए एक वीडियो पर फैंस सहित कई लोगों ने आपत्ती जताई है। अब खबर है कि दिल्ली के अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा वीडियो में दिख रहे बॉलीवुड स्टार्स से नाराज है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सभी पर ड्रग्स के नशे में होने का आरोप लगाया है। अब मुंबई पुलिस में स्टार्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे। 

करण जौहर के शेयर किए हुए इस वीडियो में दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, विक्की कौशल, अयान मुखर्जी और जोया अख्तर जैसे बड़े कलाकार दिख रहे हैं। अकाली दल के नेता ट्विटर पर मुंबई पुलिस के दो पेज की शिकायत दर्ज करायी है। उन्होंने सभी स्टार्स के डोप टेस्ट करवाने की अपील भी की है।

ट्वीट कर मनजिंदर सिंह ने लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस से अपील करता हूं की वो वीडियो में दिखने वाले एक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें क्योंकि वो एक ड्रग्स पार्टी में हैं। इन सभी पर नार्कोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंसेस एक्टर 1985 के तहत शिकायत दर्ज करें।'

मनजिंदर सिंह ने लेटर को ये भी बताया कि करण जौहर की उस पार्टी में सफेद पाउडर का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। नेता ने पुलिस को इस पर एक्शन लेने को कहा है क्योंकि इससे यूथ पर बुरा असर पड़ सकता है। 

मजिंदर  का कहना है कि करण की पार्टी में उस दिन ड्रग्स का प्रयोग किया गया था। हांलाकि कांग्रेस के नेता मिलिंद देवरा ने इस बात को गलत बताया है। अब इस पार्टी का दूसरा पहलू भी सामने आया है। विक्की कैमरे को देखकर नाक छूते नजर आए हैं। जिसके बाद कहा गया कि उन्होंने ड्रग्स ले रखा था।  साथ ही उनके पीछे कुछ सफेद सा रखा भी नजर आया था जो ड्रग्स ही बताया जा रहा था। 

टॅग्स :करण जौहरदीपिका पादुकोणमलाइका अरोराअर्जुन कपूरशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?