लाइव न्यूज़ :

कपिल की शादी: ऑनलाइन देख सकेंगे कपिल की शादी का टेलीकास्ट, जानें कौन दे रहा है शादी का खुला न्योता

By मेघना वर्मा | Updated: December 12, 2018 11:31 IST

कपिल और गिन्नी की इस शादी का ग्रैंड रिसेप्शन जलंधर में दिया जाएगा।  कपल मीडियो को रात 8 बजकर 30 मिनट पर मिलेंगे भी।

Open in App

इंडिया के सबसे बड़े कॉमेडियन कहे जाने वाले कपिल शर्मा की आज शादी है। अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ कपिल शर्मा 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी उनके जलंधर के घर से होगी। वहीं शादी का प्री-वेडिंग फंक्शन भी अमृतसर में शुरू हो चुका है। इसमें मेंहदी सेरेमनी के साथ माता की चौकी और संगीत का आयोजन किया गया है।

इसी बीच कपिल की शादी के लिए दो ऐसे लोग हैं जो पूरे देश को निमंत्रण दे रहे हैं। वह पब्लिकली ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि कपिल की शादी है पूरे भारत को आना है। आप भी जानिए कौन है वो दोनों। 

कपिल के ही साथ काम करने वाले कॉमेडियन चन्दन प्रभाकर और राजीव ठाकुर ने यू-ट्यूब पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दोनों कॉमेडियन पूरे भारत को निमंत्रण देते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के यू-ट्यूब चैनल से लोगों को कपिल की शादी को लाइव देखने के लिए इंनवाइट किया गया है। इस वीडियो से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा की शादी को यू-ट्यूब चैनल कपिल शर्मी के9 के उनके चैनल पर देखा जा सकेगा।

इस शादी में कपिल के सभी दोस्त कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, राजीव ठाकुर, भारती सिंह सभी लोग अमृतसर पहुंच चुके हैं। कपिल और गिन्नी की इस शादी का ग्रैंड रिसेप्शन जलंधर में दिया जाएगा।  कपल मीडियो को रात 8 बजकर 30 मिनट पर मिलेंगे भी। वहीं 14 दिसंबर को एक बार फिर अमृतसर में और 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। 

कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी के लिए लोगों को जो इंविटेशन भेजा गया है वो भी बेहद खास है। मिठाई के डिब्बे के साथ इसमें शादी का कार्ड और ड्राई फ्रूट्स भी हैं। बताया ये भी जा रहा है कि इस कार्ड में एक स्मार्ट चिप भी लगाई गई है जिसे स्कैन करके ही शादी के हॉल में लोगों को एंट्री मिलेगी। ऐसा सिक्योरिटी के चलते किया गया है। 

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस