लाइव न्यूज़ :

अब दो चैनल्स पर लोगों को हंसाने को तैयार कपिल शर्मा, सोनी के अलावा यह चैनल टेलीकास्ट करेगा उनका शो

By अमित कुमार | Updated: April 5, 2020 11:02 IST

कपिल शर्मा ने अपने शो की शुरुआत कलर्स से ही किया था। जून 2013 से जनवरी 2016 के बीच कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कई एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकलर्स चैनल कपिल शर्मा के पुराने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को फिर से लेकर आ रहा है।जनवरी 2016 में चैनल के साथ विवाद के बाद कपिल शर्मा ने कलर्स चैनल छोड़ दिया था।

कॉमेडियन कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में बेशुमार है। लोग उन्हें ज्यादा से ज्यादा देखना चाहते हैं। लॉकडाउन के बीच ज्यादातर लोगों का सहारा अभी टीवी ही बना हुआ है। ऐसे में कपिल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कलर्स चैनल कपिल शर्मा के पुराने शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को फिर से लेकर आ रहा है। लॉकडाउन की वजह से चैनल ने ऐसा करने का फैसला किया है।

कपिल शर्मा ने अपने शो की शुरुआत कलर्स से ही किया था।  जून 2013 से जनवरी 2016 के बीच कलर्स पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के कई एपिसोड टेलीकास्ट किए गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को कपिल शर्मा के पुराने एपिसोड को फिर से टेलीकास्ट किए जाने की योजना है। प्रोग्रामिंग टीम को उम्मीद है कि फैंस को इस शो को पहले की तरह ही प्यार मिलेगा। 

साल 2016 में कलर्स छोड़ सोनी पर आ गए थे कपिल शर्मा

जनवरी 2016 में चैनल के साथ विवाद के बाद कपिल शर्मा ने कलर्स चैनल छोड़ दिया था। इसके बाद इसी साल दिसंबर में कपिल ने सोनी चैनल पर 'द कपिल शर्मा शो' के नाम से प्रोग्राम शुरू किया था। पुराने शो की तरह ही यह शो भी सुपरहिट रहा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर कपिल के पुराने शो को लोगों से खासा प्यार मिलेगा।

टॅग्स :द कपिल शर्मा शोकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!