लाइव न्यूज़ :

निक जोनस पर कपिल शर्मा ने साधा निशाना कहा-फिर लूट लिया अंग्रेजों ने हमें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 24, 2019 15:41 IST

कपिल शर्मा के शो में चार चांद लगाने फिल्म जबरिया जोड़ी के कलाकार परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो फैंस के बीच छाया रहता है। शो में हर हफ्ते अलग अलग गेस्ट अपनी शिरकत करते हैं।

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो फैंस के बीच छाया रहता है। शो में हर हफ्ते अलग अलग गेस्ट अपनी शिरकत करते हैं। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में चार चांद लगाने फिल्म जबरिया जोड़ी के कलाकार परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए।

इस दौरान शो में कपिल ने परिणीति से निक को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसको सुनकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल परिणीति और सिद्धार्थ की फिल्म जबरिया जोड़ी 2 अगस्त को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

ऐसे में दोनों स्टार्स कपिल शो में फिल्म के प्रमोशन को लेकर पहुंचे थे। जहां दोनों मस्ती करते नजर आए। यहीं कपिल ने परिणीति से पूछा, आपने हंसी तो फंसी फिल्म की थी और आप इतना हंसती है तो आप अब तक मुझसे क्यों नहीं फंसीं? इसके बाद कपिल कहते हैं काश मेरा साड़ू निक जोनस होता। इस पर सिद्धार्थ कहते हैं अगर निक से मिलोगे तो क्या कहोगे? इस पर कपिल निकल की खिंचाई करते हुए जवाब देते हैं,  मैं बोलूंगा गुड च्वाइस... फिर लूट लिया अंग्रेजों ने हमें। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसन लगते हैं।

अभी ये एपिसोड टेलीकास्ट नहीं हुआ है। ये एपिसोड जल्द फैंस से रुबरु होगा। इस शो का एक प्रोमो सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर डाला है। जिसमें कपिल सिद्धार्थ और परिणीति की मस्ती देखी जा सकती है।

टॅग्स :कपिल शर्मापरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?