लाइव न्यूज़ :

शादी के 1 महीने बाद दिल्ली में तीसरा रिसेप्शन देंगे कपिल शर्मा, पीएम मोदी होंगे शामिल !

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 24, 2019 12:27 IST

कपिल ने बेहद शानदार तरीके से रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड के भी कई दिग्गज पहुंचे थे। लेकिन अब दीपिका-रणवीर और निक-प्रियंका की तरह अब कपिल भी एक और शानदार पार्टी देने वाले हैं।

Open in App

कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर को जालंधर में शादी की थी। इसके बाद कपिल ने बेहद शानदार तरीके से  रिसेप्शन पार्टी दी थी जिसमें बॉलीवुड के भी कई दिग्गज पहुंचे थे। लेकिन अब  दीपिका-रणवीर और निक-प्रियंका की तरह अब कपिल भी एक और शानदार पार्टी देने वाले हैं। 

टाइम्स की खबर के अनुसार शादी के एक महीने बाद  रिसेप्शन दिल्ली में कपिल शर्मा देंगे। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की खबर भी सामने आ रही है। बॉलीवुड के दूसरे कपल्स की शादी में शामिल होने के बाद अब पीएम मोदी न्यूलीवेड कपिल-गिन्नी को भी आशार्वाद देंगे। हालांकि, अभी तक इस रिसेप्शन पार्टी की डेट सामने नहीं आई है।

 ना ही इस बात पर मुहर लगी है कि पीएम इसमें वाकई शामिल होंगे ही। लेकिन ये सभी को पता है कि पीएम कपिल के फैंन हैं ऐसे में खबर सामने आने के बाद ये कयास और तेज हो गए हैं। कहा जा रहा है कि ये रिसेप्शन फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है। 

इससे पहले हो चुका है रिसेप्शन

12-13 दिसंबर को कपिल शर्मा ने गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी की थी। इसके बाद परिवार वालों के लिए और खास दोस्तों के लिए अमृतसर में रिसेप्शन पार्टी दी थी। अमृतसर के बाद कपिल ने मुंबई में बॉलीवुड के सेलेब्स के लिए शानदार पार्टी रखी थी। जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहुंचे और दोनों ने कपिल को खास तोहफा भी दिया था। अब खबरों की माने तो तीसरे रिसेप्शन में परिवार और दोस्तों के अलावा नेता और ब्यूरोक्रेट्स को भी न्योता दिया जाएगा।  

टॅग्स :कपिल शर्मानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?