लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा के नाम पर फैन ने रखा अपनी बेटी का नाम, कॉमेडियन ने कहा- भगवान उसका भला करें

By अमित कुमार | Updated: July 20, 2020 19:38 IST

अपनी कॉमेडी से दुनियाभर के लोगों को हंसाने वाले कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैंस कपिल को लेकर अक्सर अपनी भावनाएं जाहिर करते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिडनी में रहने वाले कपिल शर्मा के एक फैन ने अपनी बेटी का नाम ही उनके नाम पर रख दिया है।इस शख्स ने अपनी बेटी का नाम कपिल से मिलता-जुलता कोपिला रखा।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडियन कपिल शर्मा का कॉमेडी शो लोगों के बीच कॉफी पॉपुलर है। द कपिल शर्मा शो के पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग पर रोक लगने के कारण पिछले चार महीने से शो का एक भी नया एपिसोड शूट नहीं किया जा सका था।

लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि शो की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। कपिल के फैंस भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। जो उन्हें स्क्रीन कॉमेडी करते हुए देखना चाहते हैं। सिडनी में रहने वाले कपिल शर्मा के एक फैन ने तो अपनी बेटी का नाम ही उनके नाम पर रख दिया है। इस शख्स ने अपनी बेटी का नाम कपिल से मिलता-जुलता कोपिला रखा। 

दुनियाभर में मौजूद हैं कपिल शर्मा के फैंस

कपिल शर्मा को टैग करते हुए सिडनी के इस शख्स ने ट्वीट में लिखा- ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मेरे भाई की बेटी का नामकरण था। उसने कहा- मैं चाहता हूं कि तुम कपिल की तरह बनो, तुम्हारा नाम कोपिला होगा। जब हमने पूछा ऑस्ट्रेलिया में ये नाम क्यों? तो उसने जवाब दिया- मुझे पता है। कपिल शर्मा जितने रियल हैं उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता है।

कपिल ने दिया ऐसा रिएक्शन

अपने लिए इतना प्यार और सम्मान देखकर कपिल शर्मा ने भी तुरंत इसका रिप्लाई किया। कपिल ने लिखा- कोपिला को ढेर सारा प्यार। भगवान उसका भला करें। परिवार को मेरी शुभकामनाएं। सूत्रों के मुताबिक नए एपिसोड्स की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई हैं। कपिल टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिहर्सल भी कर रहे हैं। फैंस भी इस शो का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं।

टॅग्स :कपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!