लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर के बीच फिर तनातनी, कहा- मुझे पता है आपके पीछे कौन लोग हैं

By स्वाति सिंह | Updated: March 18, 2018 16:29 IST

हाल ही जब सुनील ग्रोवर के फैन ने उनसे शो जुड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ट्वीट कर इसका जवाब दिया है।  सुनील ने ट्वीट किया कि वह इस शो से जुड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें किसी ने कॉल नहीं किया।  

Open in App

मुंबई, 18 मार्च: कपिल शर्मा अपने आने वाले टीवी शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहें हैं।  यह शो 25 मार्च रात 8 बजे से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है।  इस शो को लेकर लोगों को उम्मीद थी कि कपिल इसमें सुनील ग्रोवर को भी ला सकते है।  लेकिन तभी इसी बीच सुनील ग्रोवर के संग तकरार फिर से खुलेआम सामने आ रहीं हैं। हाल ही जब सुनील ग्रोवर के फैन ने उनसे शो जुड़ने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने ट्वीट कर इसका जवाब दिया है।  सुनील ने ट्वीट किया कि वह इस शो से जुड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें किसी ने कॉल नहीं किया।  शनिवार को जब कपिल ने 'फैमिली टाइम विद कपिल' के पहले एपिसोड की शूटिंग अजय देवगन के साथ खत्म की उसके बाद कपिल ने सुनील के ट्वीट का जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "पाजी मैंने आपको 100 से ज्यादा बार कॉल किया, दो बार घर मिलने भी गया, लेकिन कभी काम या किसी और वजह से आप नहीं मिल पाए।  कृपया इस तरह की अफवाहें न फैलाएं कि मैंने आपको कॉल नहीं किया। "आगे कपिल ने एक और ट्वीट किया ' मुझे पता है आपके पीछे कौन लोग हैं.........भरोसा करो......तुम्हे कुछ नहीं मिलेगा......ख्याल रखो। गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की इस तनातनी का सिलसिला उनके पिछले टीवी शो के दौरान ऑस्ट्रेलिया से लौटते वक्त दोनों का झगड़ा फ्लाइट में हुआ, फिर सुनील ने कपिल का शो छोड़ दिया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच मन-मुटाव की खबरें आने लगी। 

 

टॅग्स :कपिल शर्मासुनील ग्रोवर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?