लाइव न्यूज़ :

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के मुंबई में रिसेप्शन की शुरुआती तस्वीरें, पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2018 00:01 IST

कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर को अपने होमटाउन जालंधर में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए कपिल और गिन्नी ने आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर को अपने होमटाउन जालंधर में शादी की थी। इससे पहले शादी के बाद 14 दिसंबर को कपिल शर्मा ने अमृतसर में रिसेप्शन दिया था।

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने मुंबई में शादी का शानदार रिसेप्शन आयोजित किया है। इस मौके पर इन दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। कपिल ने काले रंग का बंदगला पहना हुआ है वहीं गिन्नी सफेद आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मुंबई रिसेप्शन में सेलिब्रिटी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है। इनमें अनिल कपूर, सोहेल खान, सलीम खान, टेनिस स्टार साइना नेहवाल, मनोज बाजपेयी, कैलाश खेर, अनु मलिक और शेखर रावजियानी जैसी हस्तियां शामिल हैं।

कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर को अपने होमटाउन जालंधर में शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार वाले और कुछ नजदीकी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए कपिल और गिन्नी ने आज मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है। इससे पहले शादी के बाद 14 दिसंबर को कपिल शर्मा ने अमृतसर में रिसेप्शन दिया था।

कपिल और गिन्नी के रिसेप्शन में पहुंचने वाले मेहमानों में अनिल कपूर सबसे पहले आने वालों में से हैं। आज उनका जन्मदिन भी है। साइना नेहवाल जिनकी हाल ही में पारुपल्ली कश्यप से शादी हुई है, सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सलमान खान के परिवार से उनके पिता सलीम खान और भाई सोहेल खान पहुंचे।  

टॅग्स :कपिल शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे में फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई

क्राइम अलर्टकपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां पर गोलीबारी, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का करीबी सहयोगी बंधु मान सिंह अरेस्ट, कारतूस सहित चीनी पिस्तौल बरामद

बॉलीवुड चुस्कीकपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला? बिश्नोई गैंग ने किया खुलासा, जारी किया ऑडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?