लाइव न्यूज़ :

कन्नड़ फिल्म जगत की एक्ट्रेस सौजन्य ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा लव यू पापा अब मैं और नहीं झेल सकती

By वैशाली कुमारी | Updated: October 1, 2021 19:34 IST

अभिनेत्री ने खुदकुशी करके अपनी जान गवा दी। उनका शव उनके घर बेंगलुरु से बरामद किया गया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सौजन्या के घर पर छानबीन की तो उन्हें सुसाइड नोट भी मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअपने सुसाइड नोट में उन्होंने दावा किया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थीअभी तक अभिनेत्री के इस कदम के पीछे सही कारणों का पता नहीं चल पाया है

कन्नड़ फिल्म जगत की एक्ट्रेस सौजन्या की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेत्री ने खुदकुशी करके अपनी जान गवा दी। उनका शव उनके घर बेंगलुरु से बरामद किया गया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सौजन्या के घर पर छानबीन की तो उन्हें सुसाइड नोट भी मिला। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री ने मौत से पहले 4 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है। 

अपने सुसाइड नोट में उन्होंने दावा किया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि मैं अब और टेंशन नहीं ले सकती हेल्थ इश्यू मुझे अंदर से मार रहे हैं इसलिए मुझे ऐसा करना अच्छा लगा। आप लोग मुझे माफ कर देना। पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। हालांकि अभी तक अभिनेत्री के इस कदम के पीछे सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

अभिनेत्री ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि ऐसा कदम उठाने के लिए मुझे खेद है। पापा मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। जैसा कि मैंने आपसे बात की थी मैं इसे अब और नहीं झेल सकती। बहुत मुश्किल होता जा रहा है पापा सॉरी मम्मी। जैसे मैंने कहा था कि मैं आ जाऊंगी लेकिन मुझे नहीं पता था कि मैं इस तरह से आऊंगी। सो सॉरी मां मुझे इस बात का बहुत अफसोस है प्लीज पापा आप दादी का ख्याल रखना। 

सौजन्या ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। पैरों पर बने टैटू के निशान से अभिनेत्री की पहचान हुई अभिनेत्री बेंगलुरु के साउथ स्ट्रीट के कुंबलगोडू के एक अपार्टमेंट में रहती थी। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में पूरी जानकारी मिल पाएगी। 

आपको बता दें कि सौजन्या कन्नड़ टेलिविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थी। उन्होंने टीवी के साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :साउथ सिनेमाहिन्दी सिनेमा समाचारविवाद
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल