कोरोना वायरस जिस तरह से पूरे विश्व में फैल रहा है, उससे कई बड़े बड़े लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (Queen Elizabeth) के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स (Prince Charles) कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) पाए गए हैं। चार्ल्स के पॉजिटिव आने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। इसी बीच चार्ल्स की कोरोना पॉजिटिव सिंगर कनिका कपूर के साथ की फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं।
क्लैरेंस हाउस की तरफ से जारी एक बयान में प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने के पुष्टि की गई है। बताया गया है कि कोरोना के लक्ष्ण दिखने के बाद उनका टेस्ट करवाया गया था, जिसमें वह पॉजिटिव निकले हैं। अब प्रिंस चार्ल्स के कोरोना पॉजिटिव होने पर लोग सोशल मीडिया पर कनिका कपूर से जोड़ रहे हैं।
खबरों की मानें तो ये फोटो 2015 की किसी रॉयल ईवेंट की है। इसके अलावा भी दोनों की साथ की कई फोटो वायरल हो रही हैं। इन फोटो को कोरोना से जुड़ कर लोग कनिका का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। वहीं, कनिका 3 बार के टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।