लाइव न्यूज़ :

कोरोना मुक्त हुईं सिंगर कनिका कपूर, अस्पताल से मिली छुट्टी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 6, 2020 10:49 IST

अब कनिका कपूर बिल्कुल ठीक हो गई हैं। गायिका कनिका कपूर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ से उनके छठे परीक्षण की रिपोर्ट के बाद छुट्टी दे दी गई

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूरकोरोना वायरस से जूझ रही थीं कुछ दिन पहले कनिका का पांचवा कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें वह निगेटिव पाई गई थीं।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूरकोरोना वायरस से जूझ रही थीं। पिछले कुछ दिनों से लिए जाने वाले उनके सभी टेस्ट पॉजिटिव आ रहे थे। 'बेबी डॉल' फेम सिंगर कनिका कपूर की सेहत को लेकर उनके परिवार वालों के साथ-साथ फैंस भी चिंतित में थे। कुछ दिन पहले कनिका का पांचवा कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें वह निगेटिव पाई गई थीं। 

अब कनिका कपूर बिल्कुल ठीक हो गई हैं। गायिका कनिका कपूर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ से उनके छठे परीक्षण की रिपोर्ट के बाद छुट्टी दे दी गई, जो नकारात्मक थी। यानि की कोरोना से बिल्कुल ठीक होकर सिंगर को भेज दिया गया है

9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं। इससे पहले इंडिया टुडे को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में कनिका कपूर के घरवालों ने अस्पताल प्रबंधन के कनिका पर लगाए गए आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा, 'कनिका एक सेलिब्रेटी हैं, ये सच है लेकिन उन्होंने अस्पताल में कभी नखरा नहीं दिखाया। एक बार अस्पताल में डॉक्टर्स ने कनिका को एक पर्दे के पीछे मेडिकल गाउन पहनने के लिए कहा था, इस पर उन्होंने जरूर एतराज जताया था।'

कनिका का इंस्टाग्राम पोस्ट

कनिका ने हाल ही में इंस्टग्राम पोस्ट में लिखा कि'जिंदगी हमें समय का सही इस्तेमाल करना सिखाती है, जबकि समय हमें जिंदगी की कद्र करना सिखाता है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है, ''सोने जा रही हूं। आप सभी को अपना प्यार भेज रही हूं। आप सब सुरक्षित रहें, मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया, लेकिन मैं आईसीयू में नहीं हूं, मैं ठीक हूं। उम्मीद है कि मेरा अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव होगा। 

उन्होंने आगे लिखा कि अपने परिवार और बच्चों को बहुत मिस कर रही हूं, जल्द ही उनके पास जाने का इंतजार है। अपने इस पोस्ट पर उन्होंने कमेंट्स सेक्शन को बंद कर रखा है। मतलब उनके इस पोस्ट पर कोई कमेंट नहीं कर सकता। बता दें कि 9 मार्च को लंदन से लौटीं कनिका कपूर 20 मार्च को कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजीटिव पाई गई थीं। उनका दूसरा और तीसरा भी टेस्ट पॉजीटिव आया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?