लाइव न्यूज़ :

कनिका कपूर ने गैस लीक पर किया ट्वीट, यूजर्स ने लिए मजे, कहा-हम सभी को आपके कारनामों के बारे में पता है...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 9, 2020 13:43 IST

कनिका के ट्वीट करते ही लोगों ने उनके मजे लेना शुरू कर दिया है। कनिका कपूर ने लिखा- 'विशाखापट्टनम और विजाग गैस रिसाव के शिकार लोगों के लिए दुआएं...'।

Open in App
ठळक मुद्देसिंगर कनिका कपूर उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब वह कोरोना संक्रमति पाई गई थीं। सिंगर ने संक्रमित होने के बाद कई पार्टी आदि भी ज्वाइन की थीं

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam Vizag gas leak accident) स्थित आर.आर. वेंकटपुरम गांव में एल.जी पॉलिमर उद्योग में अचानक केमिकल गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसा गुरुवार (7 मई) की सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे के बाद आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक हर किसी ने जमकर ट्वीट किए। लोगों ने ट्वीट के जरिए संवेदनाएं जाहिर की हैं। ऐसे में कनिका कपूर ने भी इस पर ट्वीट किया है।

कनिका के ट्वीट करते ही लोगों ने उनके मजे लेना शुरू कर दिया है। कनिका कपूर ने लिखा- 'विशाखापट्टनम और विजाग गैस रिसाव के शिकार लोगों के लिए दुआएं...'। कनिका ने तो ये ट्वीट संवेदना जाहिर करने के लिए किया लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये ट्वीट रास नहीं आया और उन्हें निशाने पर ले लिया गया। एक यूजर ने लिखा- 'ओ दीदी, आप घर में ही क्वारंटीन रहना। अभी बर्थडे पार्टी और फैमिली पार्टी मनाने के लिए बाहर मत जाना.. खैर मजाक कर रहा हूं। आपको दोबारा देखकर बेहद खुशी हुई। घर पर रहें, सुरक्षित रहें। गॉड ब्लेस यू।'

एक यूजर ने लिखा- देश को कोरोना का प्रसाद बांटने वाली मैडम आपको तो सलाखों के पीछे होना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा- अरे दीदी ये फालतू की संवेदना मत दिखाओ...हम सभी को आपके कारनामों के बारे में पता है। आप घर में ही रहो बस।

सिंगर कनिका कपूर उस वक्त सुर्खियों में आईं थीं, जब वह कोरोना संक्रमति पाई गई थीं। सिंगर ने संक्रमित होने के बाद कई पार्टी आदि भी ज्वाइन की थीं। जिस कारण से उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।अब कनिका कोरोना की जंग जीत चुकी हैं। कनिका अब पूरी ही तरह से स्वस्थ्य हो चुकी है और अपने घर लौट गई हैं। 14 दिन के क्वारनटीन पीरियड के बाद कनिका अपने साधारण जीवन में वापस लौट आई हैं।

कोरोना को मात देने वाली कनिका की दूसरी तरफ मुसीबतें भी बढ़ती नजर आ रही हैं।  हाल ही में कनिका कपूर को यूपी पुलिस ने लापरवाही के मामले में नोटिस थमाया था। नोटिस में कनिका कपूर से बयान दर्ज करवाने के लिए कहा गया था। अब कनिका कपूर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

टॅग्स :कनिका कपूरबॉलीवुड सिंगर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीसिंगर उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज, पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

बॉलीवुड चुस्कीबिश्नोई गैंग ने बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी, ऐसा न करने पर दी गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर स्टेज पर कर रही थीं परफॉर्म, सिरफिरे फैन ने की बदतमीजी, सिक्योरिटी ने खदेड़ा

भारत"गायक जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या", असम सीएम हिमंत बिस्वा का दावा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?