लाइव न्यूज़ :

Manikarnika Teaser: ‘मणिकर्णिका’ का दमदार टीजर रिलीज हुआ, देश के दुश्मनों का संहार करती नजर आईं रानी लक्ष्मीबाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 2, 2018 13:14 IST

Kangna Ranaut's Manikarnika (मणिकर्ण‍िका),The Queen of Jhansi's Teaser: द क्वीन ऑफ के टीजर की शुरुआत होती है महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज से। ये आवाज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की महानता से रूबरू करवा रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 2 अक्टूबर: अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म मणिकर्ण‍िका: द क्वीन ऑफ झांसी का टीजर र‍िलीज हो गया है। इस टीजर ने रिलीज होते ही फैंस को अपनी तरफ खींच लिया है। टीजर की शुरुआत होती है महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज से। ये आवाज झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की महानता से रूबरू करवा रहे हैं।

कैसा है टीजर

2 मिनट के इस टीजर में कंगना अंग्रेजों से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। टीजर का अंत बेहद शानदार है जिसमें वो भगवान शंकर का उद्घोष करते हुए कहती हैं ‘हर-हर महादेव'। टीजर में बिग बी कहते हैं कि भारत वर्ष, महान सभ्यता जहां मिट्टी भी सोना थी, द‍िलों के दरवाजे हर मेहमान के लिए खुले थे। एक द‍िन इन्हीं दरवाजों से घुस आए कुछ क्रूर शैतानी इरादे। तब इस मिट्टी के गर्भ से उठ खड़ी हुई मणिकर्ण‍िका। टीजर में कंगना एक्शन से लेकर शानदार घुड़सवारी करते हुए युद्ध के मैदान नजर आ रही है।

25 जनवरी को होगी फिल्म रिलीज

‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को जी स्टूडियोज और कमाल जैन ने प्रोड्यूस किया है, फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कृष जगरलामुडी ने डायरेक्ट किया है।  फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे, जिसु सेनगुप्ता, जीशान अयुब और ताहिर शब्बीर जैसे कलाकारों ने काम किया है। फैंस के सामने फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार